Annamalai Distance CJP: भाजपा के पूर्व नेता और तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि CJP का एजेंडा और उनका एजेंडा अलग-अलग है। साथ ही, उन्होंने केंद्र सरकार पर लगातार नए विरोधियों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए भाजपा पर भी सवाल खड़े किए।
CJP के मुद्दों का समर्थन, हर गतिविधि का नहीं
गुरुवार को CJP को समर्थन देने के सवाल पर अन्नामलाई ने कहा कि वे संगठन के विरोध प्रदर्शन के तरीकों से सहमत हों या न हों, लेकिन जिन मुद्दों को उठाया जा रहा है, उन पर उनका समर्थन है। उनके मुताबिक, इसका अर्थ यह नहीं है कि वे CJP की हर बात या हर गतिविधि से सहमत हैं। वे केवल उचित मांगों का समर्थन करते है।
अन्नामलाई ने गिरफ्तारी के मुद्दे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि CJP के नेताओं को जेल में डालने से वे कमजोर होने के बजाय और मजबूत हो सकते है।
केंद्र सरकार पर निशाना
अन्नामलाई ने केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता में 12 साल से अधिक समय बिताने के बावजूद सरकार लगातार नए दुश्मन पैदा कर रही है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
उन्होंने नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने केंद्र सरकार से बातचीत करने की अपील की थी, तब से उन पर लगातार हमले हो रहे है।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाने वालों को बनाया जाता है निशाना
अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में कानून की उचित प्रक्रिया के उल्लंघन पर सवाल उठाने वालों को आलोचना और हमलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में लोगों को बदनाम करने की कोशिश की जाती है।
भाजपा छोड़ने का फिर किया जिक्र
अन्नामलाई ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि वह 5 जून 2026 को भाजपा छोड़ चुके है। CJP पर विदेशी फंडिंग के आरोपों को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और इसे संगठन की छवि खराब करने की कोशिश बताया।

