महिलाओं के प्रदर्शन का नारा बना चर्चा का विषय
महिलाओं के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान लगाए गए नारे इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहे है. एक तरफ लोग इस पर मीम्स बनाकर इसे सोशल मीडिया पर साझा कर रहे है, तो दूसरी ओर नारे के पीछे छिपे सामाजिक संदेश को लेकर भी बहस चल रही है.
इसी बीच एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस नारे पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने नारे को केवल मजाक के तौर पर लेने के बजाय समाज के लिए सोचने का विषय बताया.
शिवराज बोले- बेटियों को ऐसे नारे लगाने की जरूरत क्यों पड़ी?
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के प्रदर्शन में लगाए गए नारे का जिक्र किया. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी कि बेटियों को पुरुषों पर भरोसे को लेकर इस तरह का नारा लगाना पड़ा.
उनका कहना था कि इस पूरे मामले को गंभीरता से समझने की जरूरत है. नारे के पीछे जो पीड़ा या असुरक्षा का भाव है, उस पर समाज को विचार करना चाहिए.
समाज को सोचना होगा कि हालात इस मोड़ तक कैसे पहुंचे
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समाज को यह सवाल खुद से पूछना चाहिए कि आखिर ऐसी परिस्थितियां क्यों पैदा हो रही है. उन्होंने चिंता जताई कि कई बार बेटियों को जान-पहचान वाले लोग भी गलत नजर से देखते है.
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज की सोच और व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे समाज को इसकी जिम्मेदारी उठानी होगी.
महिलाओं के सम्मान को लेकर दिलाया सामाजिक संकल्प
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि बेटियों के मन में समाज के पुरुषों को लेकर भरोसा कमजोर होगा, तो इसका असर सामाजिक रिश्तों की बुनियाद पर भी पड़ेगा. इसलिए समाज को ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए जहां महिलाएं और बेटियां खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे.
उन्होंने समाज से संकल्प लेने की अपील की कि बेटियों और माताओं का सम्मान हर स्थिति में कायम रखा जाएगा और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी.
नारे से आगे असली सवाल भरोसे और सुरक्षा का
शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया ने प्रदर्शन के वायरल नारे को एक नए सामाजिक संदर्भ में ला दिया है. अब चर्चा केवल नारे की भाषा तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के मन में सुरक्षा और भरोसे से जुड़े सवालों पर भी केंद्रित हो रही है.

