गुजरात सरकार ने देवभूमि द्वारका, कच्छ, जामनगर और पोरबंदर जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि राज्य से मानसून के चले जाने के बाद, केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुसार (इन जिलों को) सूखा (प्रभावित) घोषित करने का निर्णय लिया गया।
सीएम पटेल ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान, उन्होंने राज्य में पानी की कमी और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इस मानसून में राज्य में 89 प्रतिशत बारिश हुई। हालांकि, देवभूमि द्वारका, कच्छ, जामनगर और पोरबंदर (जिलों) में बहुत कम बारिश हुई है, इसलिए इन चार जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है।’’

