Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

November 7, 2026

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

November 7, 2026

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

November 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»देश के पहले परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ शर्मा के शौर्य और बलिदान को नेताओं ने किया याद
ट्रेंडिंग न्यूज़

देश के पहले परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ शर्मा के शौर्य और बलिदान को नेताओं ने किया याद

Daily PinchBy Daily PinchNovember 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

वर्ष 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य शौर्य का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान को प्राप्त हुए भारत के प्रथम परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ शर्मा के बलिदान दिवस पर नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अदम्य साहस, अद्वितीय वीरता और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च समर्पण के प्रतीक, भारत के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन। 1947-48 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में मेजर सोमनाथ शर्मा ने अद्भुत रणकौशल और असाधारण नेतृत्व का परिचय दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वे अंतिम सांस तक अपने सैनिकों का नेतृत्व करते हुए दुश्मन के सामने अडिग रहे। उनका सर्वोच्च बलिदान देश की संप्रभुता की रक्षा में सदैव याद किया जाएगा। सोमनाथ शर्मा भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास में सदैव अमर रहेंगे तथा पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देते रहेंगे।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अदम्य साहस, असाधारण शौर्य और सर्वोच्च राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, देश के प्रथम परमवीर चक्र से सम्मानित अमर बलिदानी मेजर सोमनाथ शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! 1947 में बड़गाम के ऐतिहासिक युद्ध में आपने अंतिम सांस और अंतिम गोली तक जिस वीरता से मातृभूमि की रक्षा की, उसकी गाथा युगों-युगों तक प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्र-सेवा की अलख जगाती रहेगी। मां भारती के इस अमर सपूत का पावन बलिदान हम सभी के लिए सदैव वंदनीय एवं अनुकरणीय है।”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “अदम्य साहस, अद्वितीय वीरता और सर्वोच्च बलिदान के प्रतीक, देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका अदम्य शौर्य और समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।” उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने सोशल मीडिया पर लिखा, “1947 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस और शौर्य की अमर मिसाल पेश करने वाले प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के बलिदान दिवस पर शत्-शत् नमन। मातृभूमि की रक्षा के लिए मेजर सोमनाथ शर्मा का सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा सदैव राष्ट्र को प्रेरित करती रहेगी। उनका शौर्य और समर्पण भारतीय सैन्य इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “अदम्य वीरता एवं अटूट देशभक्ति के प्रतीक, भारत के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका अद्वितीय साहस, सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।” राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारत-पाकिस्तान के युद्ध में अपना पराक्रम दिखाने वाले, परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।”

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अद्वितीय शौर्य एवं पराक्रम के प्रतीक, प्रथम भारत-पाक युद्ध के महान योद्धा, परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका शौर्य, समर्पण एवं बलिदान राष्ट्रभक्ति की शाश्वत प्रेरणा है।” राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मां भारती के वीर सपूत, प्रथम परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर सोमनाथ शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। मातृभूमि की अखंडता की रक्षा हेतु उनका सर्वोच्च बलिदान भारत के इतिहास में सदा स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।”

उत्तराखंड भाजपा की ओर से एक्स पर लिखा गया, “मां भारती की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले देश के पहले परमवीर चक्र विजेता शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।”बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले, परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर सोमनाथ शर्मा के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन। अदम्य साहस, अटूट कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र प्रेम से परिपूर्ण उनका जीवन भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। उनका शौर्य और त्याग सदैव देशवासियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

November 7, 2026

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

November 7, 2026

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

November 7, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

By Daily PinchNovember 7, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

By Daily PinchNovember 7, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

By Daily PinchNovember 7, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

अयोध्या में दीपोत्सव : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री एक साथ करेंगे श्रीरामलला की आरती

By Daily PinchNovember 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

November 7, 2026

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

November 7, 2026

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

November 7, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.