Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

MP हाईकोर्ट के कार्यक्रम में CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज, मुख्य न्यायाधीश ने संविधान और निष्पक्ष न्याय पर दिया जोर

October 31, 2026

Census 2027: जनगणना के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया

October 31, 2026

कूनो में चीता शावक की मौत पर वन विभाग की कार्रवाई, मुरैना और श्योपुर के 6 कर्मचारी निलंबित

October 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग, 7-8 राउंड गोलियां चली; पहले जान से मारने की मिली थी धमकी
ट्रेंडिंग न्यूज़

पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग, 7-8 राउंड गोलियां चली; पहले जान से मारने की मिली थी धमकी

Daily PinchBy Daily PinchSeptember 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बरनाला । बरनाला के गांव फरवाही में पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच हुई। हमलावर घर पर करीब 7 से 8 राउंड गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोलियों के निशान घर के मुख्य गेट पर मिले हैं।वारदात के समय गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे। परिवार के मुताबिक, वह इन दिनों म्यूजिकल शो और कार्यक्रमों के सिलसिले में विदेश गए हुए हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले गुलाब सिद्धू को कुछ लोगों की ओर से फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। ऐसे में पुलिस इस फायरिंग की घटना को पुरानी धमकियों और गैंगस्टर गतिविधियों से जोड़कर भी जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल घटनास्थल से कोई स्पष्ट सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है। हालांकि, आसपास के रास्तों और गांव के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

MP हाईकोर्ट के कार्यक्रम में CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज, मुख्य न्यायाधीश ने संविधान और निष्पक्ष न्याय पर दिया जोर

October 31, 2026

Census 2027: जनगणना के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया

October 31, 2026

कूनो में चीता शावक की मौत पर वन विभाग की कार्रवाई, मुरैना और श्योपुर के 6 कर्मचारी निलंबित

October 31, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

MP हाईकोर्ट के कार्यक्रम में CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज, मुख्य न्यायाधीश ने संविधान और निष्पक्ष न्याय पर दिया जोर

By Daily PinchOctober 31, 2026

चक्रवात ‘अर्नब’ का MP में असर: कई जिलों में बारिश से गिरा तापमान, 40 से अधिक जिलों में अलर्ट

By Daily PinchOctober 31, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

MP हाईकोर्ट के कार्यक्रम में CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज, मुख्य न्यायाधीश ने संविधान और निष्पक्ष न्याय पर दिया जोर

October 31, 2026

Census 2027: जनगणना के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया

October 31, 2026

कूनो में चीता शावक की मौत पर वन विभाग की कार्रवाई, मुरैना और श्योपुर के 6 कर्मचारी निलंबित

October 31, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.