Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»रक्षाबंधन के बाद दिल्ली लौटा था देवास का अर्पित, इमारत हादसे ने छीन ली जिंदगी; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
ट्रेंडिंग न्यूज़

रक्षाबंधन के बाद दिल्ली लौटा था देवास का अर्पित, इमारत हादसे ने छीन ली जिंदगी; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Daily PinchBy Daily PinchSeptember 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

देवास के एक परिवार के लिए रक्षाबंधन की खुशियां कुछ ही दिनों में मातम में बदल गईं। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार 6 जुलाई 2026 को पांच मंजिला इमारत ढहने की घटना में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में देवास के अर्पित जाज भी शामिल हैं। हादसे के बाद रविवार सुबह से अर्पित का परिवार से संपर्क टूट गया था। परिजन देर रात दिल्ली पहुंचे और घटनास्थल से लेकर अस्पतालों तक उसकी तलाश करते रहे।

सोमवार को हुई अर्पित की मौत की पुष्टि

हादसे के बाद घटनास्थल पर लगातार बचाव अभियान चलाया गया। सोमवार को अर्पित का शव मिलने की पुष्टि हुई। अर्पित देवास के कैलादेवी क्षेत्र के समीप जय बजरंग नगर का रहने वाला था और दिल्ली में रहकर बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था।

अर्पित सत्य निकेतन हॉस्टल डेज की बिल्डिंग नंबर 11 के कमरा नंबर 302 में रह रहा था। कुछ दिन पहले ही वह रक्षाबंधन का त्योहार मनाने देवास स्थित अपने घर आया था। त्योहार पूरा होने के बाद वह दिल्ली लौट गया था।

बेटे की तलाश में घटनास्थल पहुंचा परिवार

अर्पित के पिता भूपेंद्र देवास में ट्रैवल एजेंसी का संचालन करते हैं। बेटे से संपर्क नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद परिवार दिल्ली पहुंच गया। उसकी मां भी घटनास्थल पर पहुंचीं और मलबे के आसपास बेटे को तलाशती रहीं। बेटे की मौत की पुष्टि होने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

कलेक्टर ने परिवार से की बातचीत

देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने अर्पित के परिवार से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अर्पित का शव बरामद कर लिया गया है और दिल्ली में ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शव देवास लाया जाएगा।

मां ने बताया, दोपहर तक हुई थी बेटे से बात

अर्पित की मां ने बताया कि रक्षाबंधन मनाने के बाद वह एक दिन पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। सुबह करीब 8 बजे वह पीजी पहुंचा था। परिवार ने उसे ट्रेन से दिल्ली भेजा था। दोपहर करीब 12 बजे तक अर्पित से फोन पर बातचीत भी हुई थी। इसके बाद करीब 2 बजे जब परिवार ने उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया।

परिवार को लगा कि लंबी यात्रा के कारण अर्पित शायद सो गया होगा। लेकिन बाद में जब हादसे की जानकारी सामने आई और उससे संपर्क नहीं हुआ तो चिंता बढ़ गई। परिवार दिल्ली पहुंचा और लगातार उसकी जानकारी जुटाने में लगा रहा।

पीजी की स्थिति को लेकर भी उठे सवाल

परिवार के अनुसार अर्पित पिछले साल से पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता ने बताया कि जब उन्होंने पिछले वर्ष पीजी देखा था, तब वहां की स्थिति ठीक थी। बाद में वहां किसी तरह का मेंटेनेंस या निर्माण कार्य हुआ था या नहीं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। हादसे के बाद पीजी और इमारत की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.