Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»राशिफल: कर्क राशि के लिए आज खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, शुभ समाचार के साथ बढ़ सकती है इनकम
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: कर्क राशि के लिए आज खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, शुभ समाचार के साथ बढ़ सकती है इनकम

Daily PinchBy Daily PinchSeptember 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- चंद्रमा आज 04 सितंबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे. व्यापार बढ़ाने की योजना पर काम कर पाएंगे. आर्थिक विषयों से संबंधित योजना व्यवस्थित तरीके से बना सकेंगे. आय में वृद्धि होगी. कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिल सकेगा. उनकी कला की सराहना होगी. परिजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन और अच्छे पल गुजार सकेंगे. नकारात्मक विचार से दूर रहें.

वृषभ- चंद्रमा आज 04 सितंबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज आपका दिन ताजगी और उत्साह से भरपूर रहेगा. आज ऊर्जावान बने रहेंगे. आप सही समय पर अपना काम पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे. आप आनंद अनुभव कर सकेंगे. दोस्तों और सगे-सम्बंधियों से उपहार मिल सकेगा. आपका दिन यात्रा में भी गुजर सकता है. आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठा पाएंगे. आर्थिक लाभ हो सकता है. दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी. प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी.

मिथुन- चंद्रमा आज 04 सितंबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज संयमित व्यवहार आपको अनिष्टों से बचाएगा. वाणी और व्यवहार से गलतफहमी पैदा न हो, इसका ध्यान रखें. शारीरिक कष्ट मन को भी अस्वस्थ बनाएंगे. सिर दर्द या जोड़ों के दर्द से आप परेशान रह सकते हैं. परिवार में क्लेश का वातावरण रहेगा. आंख में पीड़ा होगी. खर्च अधिक रहेगा. आध्यात्मिक व्यवहार से मानसिक शांति मिलेगी. कार्यस्थल पर आज आप केवल अपने काम पर ध्यान रखें. व्यापार में नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी.

कर्क- चंद्रमा आज 04 सितंबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज कोई नया काम शुरू करने और आर्थिक योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है. व्यापार में लाभ हो सकता है. नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है. आय में वृद्धि होने से संतोष और खुशी का अनुभव करेंगे. मित्रों तथा रिश्तेदारों से अच्छे समाचार मिल सकते हैं. शुभ अवसर आएंगे. अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है. रोमांस के लिए समय अच्छा है. सुखी दांपत्यजीवन व्यतीत कर सकेंगे.

सिंह- चंद्रमा आज 04 सितंबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. नौकरी तथा व्यवसाय के लिए लाभदायक और सफल दिन है. आप कार्यक्षेत्र में वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे. भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका काम सरलतापूर्वक पूरा होगा. अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. पदोन्नति की संभावना रहेगी. पिता से लाभ होगा. जमीन तथा वाहन संबंधी कामकाज के लिए समय अनुकूल है. स्पोर्ट्स और कला के क्षेत्र में प्रतिभा प्रदर्शन के लिए उत्तम समय है.

कन्या- चंद्रमा आज 04 सितंबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में बीतेगा. तीर्थ स्थान की यात्रा के संयोग बनेंगे. विदेश गमन के लिए नए अवसर निर्मित होंगे. भाई-बंधुओं से लाभ होगा. ऑफिस में अधिकारियों से वाद-विवाद ना करें. आर्थिक लाभ होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. इनकम में बढ़ोतरी के मार्ग खुलेंगे. व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक है.

तुला- चंद्रमा आज 04 सितंबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कटु वचन या खराब व्यवहार के कारण झगड़े या विवाद हो सकते हैं. क्रोध पर संयम आवश्यक होगा. गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं. व्यापार में प्रतियोगियों से संभलकर रहना होगा, हालांकि धन प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है. आकस्मिक धन लाभ से मन प्रसन्न होगा. आय के साथ व्यय भी होगा. भोजन में विलंब से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम फलदायी है. दोपहर बाद परिजनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा.

वृश्चिक- चंद्रमा आज 04 सितंबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है. व्यापार में नए ग्राहक बनने से आर्थिक लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में कोई नया और महत्वपूर्ण काम मिल सकता है. इसके साथ मित्रों, सगे संबंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है. सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा. आप खुश रहेंगे. इनकम के सोर्स बढ़ने से राहत भी महसूस कर सकते हैं. अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है. सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे.

धनु- चंद्रमा आज 04 सितंबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा और लाभदायक लग रहा है. आपको वित्तीय लाभ हो सकता है. सहकर्मी और सेवकों से सहायता मिलेगी. सभी काम में सफलता और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे. आपके विरोधी पराजित होंगे. व्यापारियों के लिए समय अच्छा है. आज मित्रों से मिलना होगा. भाग्य आपके साथ है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा. किसी नए ऑनलाइन कोर्स की ओर भी उनकी रुचि हो सकती है.

मकर- चंद्रमा आज 04 सितंबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आज आपका मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा. ऐसी मनोदशा में किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे. आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण कार्य ना करें, क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा. संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. घर में बड़ों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. कार्यालय में उच्च अधिकारियों की अप्रसन्नता का सामना करना पड़ेगा. निरर्थक व्यय बढ़ेगा. संतान के साथ मतभेद होंगे. तनाव के कारण आप भी कमजोरी महसूस करेंगे.

कुंभ- चंद्रमा आज 04 सितंबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा और आप मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे. कार्यालय में आपका मन नहीं लगेगा. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है. आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे. आज सौंदर्य प्रसाधन खरीदने पर पैसा खर्च होगा. जमीन,मकान या वाहन आदि के पेपर्स बनाने में आज सावधानी रखें. किसी तरह का नुकसान होने की आशंका लगी रहेगी. परिजनों के साथ विवाद टालने के लिए जरूरी है कि आप ज्यादातर समय मौन रहें.

मीन- चंद्रमा आज 04 सितंबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा. व्यापारियों को पार्टनरशिप से लाभ होने वाला है. नौकरी में अधीनस्थ आपको विशेष सहयोग देंगे. दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा. मित्रों तथा स्वजनों के साथ मुलाकात होगी. प्रेमीजनों का प्रेम प्रगाढ़ होगा. सार्वजनिक जीवन में प्रगति मिलेगी. उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा. आज स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अच्छा रहेगा, हालांकि दोपहर बाद स्थितियों में परिवर्तन आएगा. इस दौरान आपको धैर्य के साथ काम करना होगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.