Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्यों रहेगा खास, धन से जुड़े फैसले और गुस्से पर नियंत्रण दिला सकता है बड़ा फायदा
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्यों रहेगा खास, धन से जुड़े फैसले और गुस्से पर नियंत्रण दिला सकता है बड़ा फायदा

Daily PinchBy Daily PinchSeptember 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. आजका दिन मध्यम फलदायी है. आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है. आप शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे. संभव हो तो प्रवास टालें. किसी बात को लेकर जिद्दी ना बने रहें. स्वास्थ्य संभालें. पेट से सम्बंधित बीमारी की आशंका बनी रहेगी. संतान के विषय में चिंतित रहेंगे. काम की भागदौड़ के बीच परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे, इस कारण परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य बना रहेगा. निवेश की योजना ना बनाएं.

वृषभ- आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. आज आप का दिन मध्यम फलदायी है. आप किसी भी काम को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ करें. पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं. आपके प्रति पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा. पिता से आर्थिक लाभ हो सकता है. कलाकार तथा खिलाड़ियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, क्योंकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. संतान के पीछे धन खर्च के योग हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का समय अच्छा है.

मिथुन- आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. नई योजनाओं को अमल में लाने का शुभ दिन है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों तथा सरकार की ओर से परिश्रम का खूब अच्छा फल मिलेगा. व्यापार में भागीदारों के साथ काम करने में परेशानी नहीं आएगी. पड़ोसियों, भाई-बहनों तथा मित्रों संग आनंदपूर्वक समय बीतेगा. भाग्यवृद्धि के अवसर उत्पन्न होंगे. यात्रा की संभावना है. अपने किसी प्रिय पात्र के साथ बातचीत में आपको आनंद आएगा. सफलता के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत की जरूरत नहीं होगी.

कर्क- आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार चिंता और ग्लानी का भाव पैदा करेंगे. स्वास्थ्य में विशेष रूप से आंख में तकलीफ हो सकती है. परिजनों संग मनमुटाव होगा. काम के संबंध में संतोष की भावना रहेगी, हालांकि अतिरिक्त काम करने का मन नहीं करेगा. धन खर्च होगा. अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ जाते हुए मन को काबू में रखने की सलाह दी जाती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में निर्धारित सफलता के लिए अभी इंतजार करना होगा.

सिंह- आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आत्मविश्वास प्रबल होने से आप किसी भी तरह का निर्णय जल्दी ले सकेंगे. इससे आपकी प्रगति का मार्ग आसान होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी, हालांकि आपके उग्र व्यवहार और वाणी के कारण किसी के साथ मतभेद हो सकता है. पिता या बुजुर्गों से कोई लाभ होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी. सरकारी कामकाज से आपको लाभ होगा.

कन्या- आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. आज आप किसी चिंता में रह सकते हैं. किसी के साथ वाद-विवाद होने से आपका अपमान हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम से काम रखने की सलाह दी जाती है. आपके साथी कर्मचारियों से आपको परशानी हो सकती है. आज अचानक कोई खर्च आ सकता है. वैवाहिक जीवन में मतभेद होने की आशंका है. आज आपको ज्यादातर समय मौन रहकर गुजारना चाहिए. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा.

तुला- आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा. प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा. आय में वृद्धि का योग है. ऑफिस और व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा. पदोन्नति मिलने के योग हैं. व्यापार बढ़ाने के लिए भी आप कोई विशेष योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. परिवार के सदस्य तथा मित्र आपका साथ पाकर खुश रहेंगे. आनंददायक पर्यटन होगा. व्यापारी वर्ग को लाभ होगा. उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है.

वृश्चिक- आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों को कोई आसान टारगेट मिल सकता है. अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. व्यापार में विरोधियों को पीछे छोड़ सकेंगे. परिवार में बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी. संतान की प्रगति से आनंद होगा. बकाया राशि मिलेगी. गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष का अनुभव होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा.

धनु- आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. काम में उत्साह कम रहेगा. मानसिक रूप से किसी बात को लेकर डर बना रहेगा. संतान संबंधी समस्या परेशान करेगी. नौकरी तथा व्यवसाय में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा. कोई भी कदम उठाने से पहले विचार कर लें. काम में निर्धारित सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है. विरोधियों से मतभेद बढ़ सकता है.

मकर- आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. आज नकारात्मक विचारों से दूर रहें और खान-पान पर ध्यान दें. अचानक धन खर्च होगा. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही आज भारी पड़ सकती है. व्यापार में भागीदारों के साथ मतभेद बढ़ेंगे. क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा. सामाजिक काम में यात्रा के योग हैं. ऑफिस में आपकी प्रशासनिक बुद्धिमता बढ़ेगी. आपकी प्रतिभा की सभी तारीफ करेंगे. प्रेम जीवन में उन्नति होगी.

कुंभ- आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. प्रेम, रोमांस, यात्रा, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का एक हिस्सा बनकर रहेंगे. परिजनों और मित्रों के साथ भोजन करने का अवसर आएगा. उत्तम वस्त्र, आभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है. भागीदारों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे. सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. दृढ़ आत्मविश्वास से काम में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है.

मीन- आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे. कार्यस्थल पर आपको कोई नया आसान काम मिल सकता है. घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा. स्वभाव में उग्रता रहेगी. व्यापार में विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. सहकर्मियों का सहयोग आपके व्यावसायिक क्षेत्र में कार्यों को सरल बनाएगा. ननिहाल से लाभ होगा. अपने प्रिय के साथ अच्छा समय गुजार सकेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता नहीं रहेगी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.