Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»रेल टिकटों के खेल में फंसा रेलवे का कर्मचारी, दलाल से संपर्क और डिजिटल लेनदेन के सबूतों के बाद आरपीएफ ने उठाया बड़ा कदम
ट्रेंडिंग न्यूज़

रेल टिकटों के खेल में फंसा रेलवे का कर्मचारी, दलाल से संपर्क और डिजिटल लेनदेन के सबूतों के बाद आरपीएफ ने उठाया बड़ा कदम

Daily PinchBy Daily PinchSeptember 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

 रायपुर : रेल मंडल से जुड़े टिकट क्लर्क के खिलाफ आरपीएफ की कार्रवाई ने रेलवे टिकट व्यवस्था में दलालों की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अंबिकापुर आरपीएफ की टीम ने भिलाई में पदस्थ टिकट क्लर्क एम वेनू अचारी को गिरफ्तार किया है। उस पर टिकट दलालों के संपर्क में रहकर तत्काल टिकट बनवाने में सहयोग करने का आरोप है।बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले कर्मचारी अपने वकील के साथ आरपीएफ थाने पहुंचा था। शुरुआती पूछताछ के दौरान उसने अपने बैंक खाते में हुए लेनदेन की बात स्वीकार की, लेकिन इन पैसों को निजी संबंधों से जुड़ा बताया।

पहले निजी लेनदेन की दी दलील

पूछताछ में आरोपी क्लर्क ने कथित तौर पर बताया कि टिकट दलाल की पत्नी और उसकी पत्नी आपस में सहेलियां हैं। इसी वजह से दोनों परिवारों के बीच पैसों का लेनदेन होने की बात उसने कही।हालांकि आरपीएफ की ओर से लेनदेन और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के संबंध में विस्तार से पूछताछ किए जाने के बाद मामले की दिशा बदल गई। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने टिकट दलाली से जुड़े होने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तारी रोकने की कोशिश का भी दावा

सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए राजनीतिक संपर्कों का सहारा लेने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उसने भाजपा के कई नेताओं से आरपीएफ अधिकारियों को फोन भी करवाए।हालांकि जांच टीम के पास मौजूद साक्ष्यों के आधार पर आरपीएफ ने कार्रवाई जारी रखी और अंततः एम वेनू अचारी को गिरफ्तार कर लिया।

चार साल से टिकट दलाल के संपर्क में होने का खुलासा

आरपीएफ की पूछताछ में एक अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने का दावा किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके टिकट दलाल प्रेम दुबे का संपर्क एम वेनू अचारी से वर्ष 2022 से था।बताया जा रहा है कि रायपुर रेल मंडल के जिस टिकट काउंटर पर क्लर्क की ड्यूटी लगती थी, वहां प्रेम दुबे सामान्य यात्री की तरह लाइन में लगकर टिकट बनवाता था। इसके बदले क्लर्क को अलग-अलग डिजिटल माध्यमों से भुगतान किए जाने का आरोप है।

पत्नी के खाते में हुए लेनदेन की भी जांच

मामले में डिजिटल भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड को भी महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि कथित लेनदेन के कुछ हिस्से टिकट क्लर्क की पत्नी के बैंक खाते में भी किए गए हैं।आरपीएफ इन सभी लेनदेन की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कितने टिकटों के मामले में कथित तौर पर क्लर्क और दलाल के बीच लेनदेन हुआ और इस नेटवर्क में अन्य कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.