Sagar BJP Leader High Voltage Drama: सफेद कुर्ता पहने नेताजी बीच सड़क पर बैठे हुए नजर आते हैं तो कभी पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए दिखाई देते हैं. कुछ लोग उन्हें समझाइश देते हैं. उन्हें कुछ लोग सड़क किनारे ले जाने की कोशिश करते हैं. फिर भी वे अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आते हैं. ये नजारा है सागर जिले के बीना स्थित सर्वोदय चौराहे का है. जहां भाजपा नेता और एल्डरमैन रमेश जड़िया ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया.
क्या है पूरा मामला?
सागर जिले के बीना में बीजेपी नेता रमेश जड़िया का हंगामा देखने को मिला. जहां वे पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, वे पुलिस द्वारा बेटे पर की गई कार्रवाई से नाराज थे. इसके साथ ही कार को थाने ना ले जाने को लेकर बहस कर रहे थे. इस दौरान विरोध करते हुए वे सड़क पर बैठ गए. सड़क पर लंबा जाम देखने को मिला. ये पूरा मामला सुर्खियों में बना हुआ है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पुलिस ने बेटे पर की कार्रवाई
बीजेपी नेता रमेश जड़िया के बेटे आनंद जड़िया ने बीना के सिविल कोर्ट के पास कार से एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया. पीड़ित ने थाने में कार सवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने आनंद जड़िया के खिलाफ एक्शन लिया. जब पुलिस ने कार थाने ले जाने की कोशिश की तो बीजेपी नेता पुलिस को रोकने की कोशिश की.
इसके बाद वे जिद पर अड़ गए और विरोध जताते हुए सड़क पर ही बैठ गए. इस दौरान पुलिसकर्मी से बहस भी हो गई. हालांकि समझाइश के बाद उन्हें रास्ते से अलग किया गया और ट्रैफिक जाम खोल दिया गया.

