रायपुर। पंजीयन शुल्क में महिला को 50 प्रतिशत की छूट ने पंजीयन विभाग में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने का ट्रेंड ही बदल दिया है। यह कह सकते कि रजिस्ट्री कराने में भी महिलाएं अब पुरुषों की बराबरी नहीं, बल्कि उनसे आगे निकल गई हैं। राजधानी रायपुर में पिछले मई माह में 2026 रजिस्ट्री हुई हैं, जिनमें 1105 महिलाओं के नाम पर हुई है।
महिलाओं के नाम पर ज्यादा रजिस्ट्री की वजह जरूर पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट हो सकती है, लेकिन इसका फायदा महिलाओं को मिलने लगा है। एक ओर जहां पंजीयन विभाग में महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री ज्यादा होने लगी है, वहीं महिलाएं प्रॉपर्टी की ऑनर भी बनने लगी हैं। इससे पहले तक पुरुषों के नाम पर ही ज्यादा रजिस्ट्री होती रही है। यह पहली बार है, जब महिलाओं के नाम पर ज्यादा रजिस्ट्री होने लगी है।
महीनेभर में 25 लाख से अधिक की बचत
पंजीयन विभाता से मिली जानकारी के अनुसार मई में 1105 महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री हुई है। इससे महिलाएं जहां अब प्रॉपट्टी की मालिक कर गई है वहीं गई है वहीं उनके नाम से रजिस्ट्री होने से दिन शुष्क में 50 प्रतिशत की बचत भी हुई है। इस तरह महिलाओं ने बचत राशि के रूप में अपले अपने परिवारों को एक बड़ी राशि का फायदा भी कराया है। इस बचत राशि को प्रत्येक परिवार भविष्य में ऐसे कार्य में ला सकेंतो, जिससे उनकी समस्या दूर हो सकती है।
आठ हजार से लेकर 99 हजार तक की बचत
जिन महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री हुई है, उनके परिवार को हजार रुपए से लेकर लगमता 1 लाख रुपए तक की बचत हुई है। विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार रायपुर एसआर-2 में एक महिला के नाम पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री हुई उसका बाजार मूल्य 49 लाख 77 हजार 5 सौ रुपए था। इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री में पंजीयन शुल्क छूट से पूर्व 1 लाख 99 हजार 160 रुपए था, जो 50 प्रतिशत छूट के बाद 99 हजार 580 रुपए लगा। इस तरह महिला को पंजीयन शुल्क में 9580 रुपए की छूट मिली है।
महिलाओं के नाम पर ज्यादा होने लगी
रायपुर पंजीयक अधिकारी विनोज कोचे ने बताया कि पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट के बाद महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री अब ज्यादा होने लगी है। इस छूट का लाभ लेने लोग अब पॉपर्टी की महिलाओं के नाम पर ही रजिस्ट्री कराने लगे हैं।

