Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

मोहन भागवत के ‘जेन Z’ बयान का फडणवीस ने किया समर्थन, बोले देशहित में है संदेश, किसी एक दल तक सीमित नहीं

August 7, 2026

बंगाल SIR विवाद: चुनाव ट्रिब्यूनल प्रमुख की सुरक्षा याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कलकत्ता हाई कोर्ट को विचार करने का निर्देश

August 7, 2026

JPSC JSSC विवाद पर सियासी संग्राम तेज, निशिकांत दुबे ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, 13 अगस्त तक फैसले का इंतजार

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»जयपुर में दिल दहला देने वाला हिट एंड रन, स्कूटी सवार को कुचलने के बाद यू-टर्न लेकर लौटा चालक, घायल को देखकर भी नहीं रुका
देश

जयपुर में दिल दहला देने वाला हिट एंड रन, स्कूटी सवार को कुचलने के बाद यू-टर्न लेकर लौटा चालक, घायल को देखकर भी नहीं रुका

Daily PinchBy Daily PinchJuly 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

जयपुर :  मालवीय नगर क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हिट एंड रन हादसे में स्कूटी सवार 40 वर्षीय श्रवण नाथ की मौके पर ही मौत हो गई। मॉडल टाउन के पास नाबार्ड कॉलोनी के सामने जगतपुरा रोड पर तेज रफ्तार लग्जरी कार ने पीछे से स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रवण नाथ गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यू-टर्न लेकर वापस आया, लेकिन मदद करने के बजाय भाग निकला

हादसे का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक सीधे फरार नहीं हुआ। वह अपेक्स सर्किल तक गया, वहां से यू-टर्न लेकर दोबारा घटनास्थल पर पहुंचा। सड़क पर लहूलुहान पड़े श्रवण नाथ को देखने के बावजूद उसने उन्हें अस्पताल पहुंचाने या मदद करने के बजाय कार तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना

पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में आरोपी चालक की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने वीडियो अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है।

तड़के साढ़े चार बजे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 4:30 बजे उस समय हुआ, जब जगतपुरा और मालवीय नगर को जोड़ने वाली सड़क पर आवाजाही बेहद कम थी। श्रवण नाथ अपने काम से स्कूटी पर जा रहे थे, तभी पीछे से आई अनियंत्रित लग्जरी कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टूटी हेडलाइट से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश

हादसे के दौरान कार की एक हेडलाइट टूटकर सड़क पर गिर गई, जिसे पुलिस ने महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है। अब हेडलाइट के पार्ट नंबर और मॉडल के आधार पर कार की पहचान की जा रही है। इसके लिए वाहन निर्माता कंपनी और सर्विस सेंटर से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच के सहारे तलाश जारी

मालवीय नगर थाना पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

मोहन भागवत के ‘जेन Z’ बयान का फडणवीस ने किया समर्थन, बोले देशहित में है संदेश, किसी एक दल तक सीमित नहीं

August 7, 2026

बंगाल SIR विवाद: चुनाव ट्रिब्यूनल प्रमुख की सुरक्षा याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कलकत्ता हाई कोर्ट को विचार करने का निर्देश

August 7, 2026

JPSC JSSC विवाद पर सियासी संग्राम तेज, निशिकांत दुबे ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, 13 अगस्त तक फैसले का इंतजार

August 7, 2026

Latest News

देश

मोहन भागवत के ‘जेन Z’ बयान का फडणवीस ने किया समर्थन, बोले देशहित में है संदेश, किसी एक दल तक सीमित नहीं

By Daily PinchAugust 7, 2026

बायोमेडिकल वेस्ट निपटान में लापरवाही पर NGT सख्त, CPCB से मांगी गई नियमों के पालन की नई रिपोर्ट

By Daily PinchAugust 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

मोहन भागवत के ‘जेन Z’ बयान का फडणवीस ने किया समर्थन, बोले देशहित में है संदेश, किसी एक दल तक सीमित नहीं

August 7, 2026

बंगाल SIR विवाद: चुनाव ट्रिब्यूनल प्रमुख की सुरक्षा याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कलकत्ता हाई कोर्ट को विचार करने का निर्देश

August 7, 2026

JPSC JSSC विवाद पर सियासी संग्राम तेज, निशिकांत दुबे ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, 13 अगस्त तक फैसले का इंतजार

August 7, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.