Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

Petrol Diesel Price: गाड़ी में ईंधन भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितना बदला बजट का हिसाब

September 13, 2026

पंचांग: रविवार के दिन इन शुभ संकेतों को न करें नजरअंदाज, चंद्र दर्शन से मिलेगा लाभ और विवादों से बचने में होगी समझदारी

September 13, 2026

राशिफल: आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है? सितारों के संकेत जानकर सफलता की ओर बढ़ाएं कदम

September 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा बदलाव…पीएम-स्वनिधि योजना का बढ़ेगा दायरा…रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की कमाई में आया बड़ा सुधार
देश

छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा बदलाव…पीएम-स्वनिधि योजना का बढ़ेगा दायरा…रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की कमाई में आया बड़ा सुधार

Daily PinchBy Daily PinchJuly 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली पीएम-स्वनिधि योजना का विस्तार अब बड़े स्तर पर किया जा रहा है। केंद्र सरकार इस योजना को चरणबद्ध तरीके से शहरों से आगे बढ़ाकर जनगणना वाले कस्बों और शहरी बाहरी क्षेत्रों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के अनुसार, इस योजना ने छोटे विक्रेताओं को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने के साथ उनकी आय, डिजिटल भुगतान और जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने लोकसभा में लिखित जवाब के माध्यम से दी।

योजना से कारोबार में करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ा लाभ

इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद की ओर से किए गए अध्ययन में योजना के प्रभाव को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं। वर्ष 2023 में किए गए सर्वे में देश के 100 शहरी स्थानीय निकायों के 5 हजार से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया गया था।अध्ययन में पाया गया कि 95 प्रतिशत लाभार्थियों के लिए पीएम-स्वनिधि से मिला ऋण उनका पहला बैंक ऋण था। उन्होंने इस राशि का इस्तेमाल अपने कारोबार को बढ़ाने में किया।वर्ष 2025 में किए गए अध्ययन में सामने आया कि 2023 से 2025 के बीच योजना से जुड़े लाभार्थियों के औसत वार्षिक व्यापार लाभ में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

बैंकिंग सिस्टम से जुड़ रहे छोटे व्यापारी

मंत्रालय के अनुसार, पीएम-स्वनिधि योजना केवल आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छोटे कारोबारियों का क्रेडिट इतिहास तैयार करने में भी मदद कर रही है।अध्ययन में सामने आया कि सभी ऋण चक्रों में करीब 30 प्रतिशत लाभार्थियों के पास पीएम-स्वनिधि के अलावा अन्य औपचारिक ऋण भी उपलब्ध हैं। इससे संकेत मिलता है कि स्ट्रीट वेंडर्स अब धीरे-धीरे नियमित बैंकिंग व्यवस्था का हिस्सा बन रहे हैं।

डिजिटल भुगतान अपनाने में आई तेजी

योजना के माध्यम से डिजिटल लेनदेन को भी बढ़ावा मिला है। वर्ष 2023 से 2025 के बीच लाभार्थियों में डिजिटल भुगतान की आदत तेजी से बढ़ी है।शहरी स्थानीय निकायों की ओर से डिजिटल साक्षरता शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों को कैशबैक जैसी प्रोत्साहन सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी हुआ सुधार

पीएम-स्वनिधि योजना का असर केवल व्यापार तक सीमित नहीं रहा है। अध्ययन के अनुसार, आसान ऋण सुविधा मिलने से परिवारों की आय और खर्च में स्थिरता आई है।इससे बेहतर भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच और बच्चों की शिक्षा पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।

यूपीआई से जुड़े रुपे क्रेडिट कार्ड की सुविधा शुरू

सरकार ने योजना के तहत दूसरी ऋण किश्त का भुगतान कर चुके लाभार्थियों के लिए यूपीआई से जुड़े रुपे क्रेडिट कार्ड की सुविधा शुरू की है।23 जनवरी 2026 से शुरू हुई इस पहल के तहत 12 जुलाई 2026 तक कटनी में 14, पन्ना में 2 और खजुराहो में 1 क्रेडिट कार्ड जारी किया जा चुका है।

हर पात्र स्ट्रीट वेंडर को मिलेगा लाभ

पीएम-स्वनिधि योजना में मौसमी विक्रेता, घूम-घूमकर सामान बेचने वाले, महिला विक्रेता और पर्यटन क्षेत्रों में काम करने वाले विक्रेता भी शामिल हैं।लाभार्थियों का चयन स्ट्रीट वेंडर्स अधिनियम 2014 के तहत राज्यों और शहरी स्थानीय निकायों द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर किया जाता है।

जागरूकता अभियान से बढ़ाई जा रही पहुंच

योजना को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार रेडियो, टीवी और समाचार पत्रों के माध्यम से जागरूकता अभियान चला रही है। स्थानीय भाषाओं में भी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।इसके अलावा राज्यों, नगर निकायों और बैंकों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। वर्ष 2025 और 2026 में लोक कल्याण मेले, विशेष अभियान और स्वनिधि महोत्सव के जरिए नए लाभार्थियों को जोड़ने और ऋण प्रक्रिया को तेज करने का काम किया गया।

स्ट्रीट फूड हब विकसित करने की भी तैयारी

मंत्रालय ने पीएम-स्वनिधि योजना के तहत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए स्ट्रीट फूड हब विकसित करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।इस पहल का उद्देश्य सुरक्षित, व्यवस्थित और आकर्षक बिक्री स्थल तैयार करना है, ताकि छोटे खाद्य विक्रेताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और आम लोगों व पर्यटकों को भी बेहतर अनुभव मिले।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

Petrol Diesel Price: गाड़ी में ईंधन भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितना बदला बजट का हिसाब

September 13, 2026

पंचांग: रविवार के दिन इन शुभ संकेतों को न करें नजरअंदाज, चंद्र दर्शन से मिलेगा लाभ और विवादों से बचने में होगी समझदारी

September 13, 2026

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

Petrol Diesel Price: गाड़ी में ईंधन भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितना बदला बजट का हिसाब

By Daily PinchSeptember 13, 2026
एस्ट्रोलॉजी

पंचांग: रविवार के दिन इन शुभ संकेतों को न करें नजरअंदाज, चंद्र दर्शन से मिलेगा लाभ और विवादों से बचने में होगी समझदारी

By Daily PinchSeptember 13, 2026
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है? सितारों के संकेत जानकर सफलता की ओर बढ़ाएं कदम

By Daily PinchSeptember 13, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

Petrol Diesel Price: गाड़ी में ईंधन भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितना बदला बजट का हिसाब

September 13, 2026

पंचांग: रविवार के दिन इन शुभ संकेतों को न करें नजरअंदाज, चंद्र दर्शन से मिलेगा लाभ और विवादों से बचने में होगी समझदारी

September 13, 2026

राशिफल: आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है? सितारों के संकेत जानकर सफलता की ओर बढ़ाएं कदम

September 13, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.