Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

September 30, 2026

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

September 30, 2026

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»Horoscope Today: कर्क राशि वाले आज भूलकर भी न करें ये काम…वरना पूरे दिन रहेगी परेशानी
देश

Horoscope Today: कर्क राशि वाले आज भूलकर भी न करें ये काम…वरना पूरे दिन रहेगी परेशानी

Daily PinchBy Daily PinchJuly 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Rashifal
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- आज 25 जुलाई, 2026 शनिवार के दिन वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. आज आप सांसारिक विषयों को छोड़कर आध्यात्मिकता में ज्यादा रुचि लेंगे. ध्यान और चिंतन से आपके मन को शांति मिलेगी. आध्यात्मिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए समय बहुत अच्छा है. आपको अपनी वाणी पर संयम रखना पड़ेगा. आपके विरोधी आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकेंगे. नए काम का आरंभ करने के लिए उचित समय नहीं है. प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी. विद्यार्थी भी पढ़ाई में रुचि लेंगे.

वृषभ- आज 25 जुलाई, 2026 शनिवार के दिन वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है. आप अपने वैवाहिक जीवन का आनंद ले सकेंगे. परिवार के साथ कोई सामाजिक प्रसंग अथवा छोटे प्रवास पर जाने से आपको आनंद का अनुभव होगा. मित्रों और सगे संबंधियों के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे. विदेश में रहने वाले करीबियों के समाचार मिलेंगे. अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है. समाज में आप मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे.

मिथुन- आज 25 जुलाई, 2026 शनिवार के दिन वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. अधूरे काम पूरा करने के लिए समय अच्छा है. परिवार में आनंद और उत्साह बना रहेगा. अपने काम में यश एवं प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे. लोगों के साथ बातचीत के दौरान स्वभाव को शांत रखना आवश्यक है. वाणी पर संयम रखें, नहीं तो विवाद की संभावना बनी रहेगी. आर्थिक लाभ होगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. नौकरी करने वाले लोग लाभ प्राप्त कर सकेंगे.

कर्क- आज 25 जुलाई, 2026 शनिवार के दिन वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. आपको आज चित्त को शांत रखकर दिन व्यतीत करना चाहिए. शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से भय पैदा होगा. अचानक धन खर्च होने की संभावना रहेगी. प्रेमियों के बीच विवाद और मतभेद हो सकता है. किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो सकते हैं. इस कारण आपके पुराने संबंधों में कठिनाई उत्पन्न हो सकती है. किसी नए काम की शुरुआत करने या प्रवास करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है. आपको पेट की तकलीफ हो सकती है.

सिंह- आज 25 जुलाई, 2026 शनिवार के दिन वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. आज परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. हालांकि आज नकारात्मकता आपके मन को दु:खी करेगी और आपको बेचैनी का अनुभव होगा. आज मकान, जमीन या वाहन के दस्तावेजी काम करने के लिए योग्य दिन नहीं है. नौकरी करने वाले लोगों को किसी बात की चिंता हो सकती है. व्यापार में भी आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है. प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य है.

कन्या- आज 25 जुलाई, 2026 शनिवार के दिन वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. बिना विचारे किसी भी तरह के काम में रुचि ना लें. आप किसी से इमोशनल संबंध में जुड़ सकते हैं. भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे. मित्रों और स्नेहीजनों से मिलना- जुलना होगा. रहस्यमय विद्या में आपकी रुचि बढ़ेगी. आध्यात्मिकता में आगे बढ़ सकते हैं. विरोधियों के साथ आप अच्छी तरह टक्कर ले सकेंगे. ऑफिस में दिया काम आसानी से पूरा कर सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है. सीनियर्स की मदद से अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएंगे.

तुला- आज 25 जुलाई, 2026 शनिवार के दिन वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. आज आपका मन नकारात्मक विचारों से घिरा रहेगा. क्रोध के चलते वाणी में कठोरता रहेगी. इस कारण परिजनों के साथ मतभेद होगा. गलत खर्च हो सकता है. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. किसी बात की चिंता रहेगी. गलत और नियम विरोधी काम से दूर रहें. पढ़ाई में अवरोध आ सकता है.

वृश्चिक- आज 25 जुलाई, 2026 शनिवार के दिन वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा. कार्यस्थल पर कोई आसान टारगेट मिल सकता है, जिसे लेकर आप उत्साहित रह सकते हैं. आर्थिक लाभ होने के योग हैं, हालांकि किसी बड़े निवेश की ओर जाने से पहले आपको बेहद सावधानी रखना चाहिए. परिवार में सुख और शांति का वातावरण बना रहेगा. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद होगा. किसी रमणीय स्थल पर प्रवास या पर्यटन की संभावना अधिक है.

धनु- आज 25 जुलाई, 2026 शनिवार के दिन वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. आज आपके निर्धारित काम में सफलता मिलेगी. आर्थिक लाभ की संभावना है. सपरिवार मांगलिक कार्यक्रम में उपस्थित होने का अवसर मिलेगा. कहीं घूमने जाने या खासकर किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की संभावना है. स्वजनों का साथ मिलने से आपको हर्ष होगा. दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव होगा. प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा. समाज में आपका यश बढ़ेगा.

मकर- आज 25 जुलाई, 2026 शनिवार के दिन वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. आपके घर में किसी शुभ प्रसंग की संभावना है. किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज का दिन अनुकूल है. आज शेयर बाजार में भी लाभ मिलने की संभावना है. आप मित्रों और स्नेहीजनों से मिलकर आनंद का अनुभव करेंगे. किसी सामाजिक काम, नौकरी या व्यवसाय में लाभ होगा. मान-सम्मान मिलेगा, पत्नी और संतान से भी आपको सहयोग मिलेगा. विवाहत्सुक लोगों के रिश्ते की बात कहीं चल सकती है.

कुंभ- आज 25 जुलाई, 2026 शनिवार के दिन वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. आज आपके उच्च अधिकारी और बुजुर्ग आपसे प्रसन्न होंगे. सभी कामों में सफलता मिलेगी. नौकरी और व्यवसाय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी. कोई अधूरा काम पूरा होने से आपकी चिंता दूर होगी. आपका स्वास्थ्य तथा मान-सम्मान बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में आनंद रहेगा. जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध और मजबूत होंगे. विद्यार्थियों को उचित सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी.

मीन- आज 25 जुलाई, 2026 शनिवार के दिन वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. आज आपको शारीरिक और मानसिक बेचैनी महसूस होगी. संतान पक्ष की चिंता हो सकती है. उच्च पदाधिकारियों के साथ विवाद हो सकता है. आपके विरोधी आपके लिए कठिनाई पैदा कर सकते हैं. नकारात्मकता हावी रहेगी. सरकारी काम में चिंता हो सकती है. संतान के साथ मतभेद होने की भी संभावना है. आज का दिन आप धैर्य के साथ गुजारें.


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

September 30, 2026

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

September 30, 2026

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026

Latest News

खेल

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

भारत में Apple Pay की शुरुआत, iPhone से कार्ड पेमेंट का बदला तरीका; जानें कैसे करेगा काम और अभी किन कार्ड्स को मिला सपोर्ट

By Daily PinchSeptember 30, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

September 30, 2026

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

September 30, 2026

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.