Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

मोहन भागवत के ‘जेन Z’ बयान का फडणवीस ने किया समर्थन, बोले देशहित में है संदेश, किसी एक दल तक सीमित नहीं

August 7, 2026

बंगाल SIR विवाद: चुनाव ट्रिब्यूनल प्रमुख की सुरक्षा याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कलकत्ता हाई कोर्ट को विचार करने का निर्देश

August 7, 2026

JPSC JSSC विवाद पर सियासी संग्राम तेज, निशिकांत दुबे ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, 13 अगस्त तक फैसले का इंतजार

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»आरबीआई की योजना से बढ़ेगी विदेशी पूंजी की ताकत…एफसीएनआर जमा को लेकर एसबीआई रिपोर्ट में बड़ा अनुमान
देश

आरबीआई की योजना से बढ़ेगी विदेशी पूंजी की ताकत…एफसीएनआर जमा को लेकर एसबीआई रिपोर्ट में बड़ा अनुमान

Daily PinchBy Daily PinchJuly 27, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

देश : भारतीय रिजर्व बैंक की विशेष योजना का असर विदेशी मुद्रा जमा पर साफ दिखाई देने लगा है। एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2026 तक भारत में एफसीएनआर (बी) डिपॉजिट का आंकड़ा 65 से 70 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। वहीं, कुल विदेशी मुद्रा जमा 80 से 85 अरब डॉलर के स्तर तक जाने का अनुमान लगाया गया है।

45 दिनों में ही 17.4 अरब डॉलर का निवेश आया

रिपोर्ट के अनुसार, 17 जुलाई 2026 तक देश में करीब 20 अरब डॉलर का पूंजी प्रवाह दर्ज किया गया है। इसमें सबसे बड़ा योगदान एफसीएनआर (बी) डिपॉजिट का रहा, जो 17.4 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है।एसबीआई के समूह मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. सौम्य कांति घोष ने कहा कि केवल 45 दिनों के भीतर एफसीएनआर (बी) जमा ने 2013 में जुटाए गए 26 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर लिया है।

सरकारी बैंकों की भूमिका सबसे अहम

एसबीआई रिसर्च के मुताबिक, इस पूरी प्रक्रिया में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सबसे आगे हैं। इन बैंकों ने विदेशों में मौजूद मजबूत ग्राहक नेटवर्क और भरोसेमंद संबंधों का इस्तेमाल करते हुए बड़ी मात्रा में विदेशी पूंजी आकर्षित की है।रिपोर्ट में बताया गया है कि बैंक ऑनशोर और ऑफशोर रणनीतियों के संतुलित इस्तेमाल से इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

मैच्योर होने वाली जमा राशि से और बढ़ सकता है आंकड़ा

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि अगस्त और सितंबर 2026 में परिपक्व होने वाली मौजूदा एफसीएनआर जमाओं का बड़ा हिस्सा नई योजना के तहत दोबारा जमा किया जा सकता है। अधिक ब्याज दरों के कारण खाताधारकों के रिन्यू करने की संभावना बढ़ी है।एसबीआई रिसर्च के अनुसार, शुरुआती अनुमान से अलग करीब 10 अरब डॉलर की अतिरिक्त राशि भी जुटाई जा सकती है। यह पूंजी उन देशों से आने की उम्मीद है, जहां कर संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

बाजार में अब भी बने हुए हैं कई सवाल

हालांकि इतनी बड़ी विदेशी पूंजी आमद के बावजूद वित्तीय बाजारों में कुछ सवाल बने हुए हैं। विशेषज्ञ यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इन पूंजी प्रवाहों का विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों पर कितना असर पड़ा है और मजबूत आमद के बावजूद रुपया दबाव में क्यों बना हुआ है।

रुपये की भूमिका को लेकर जताई गई चिंता

एसबीआई रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पहले रुपया बाहरी आर्थिक झटकों को सहने वाला शॉक एब्जॉर्बर की तरह काम करता था, लेकिन अब यह भूमिका कमजोर होती नजर आ रही है।रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक व्यापार में बढ़ता तनाव, आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियां, भू राजनीतिक जोखिम और असंतुलित पूंजी प्रवाह को देखते हुए रुपये की स्थिरता बनाए रखना जरूरी है।विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार और संतुलित पूंजी प्रवाह के जरिए रुपये को प्रतिस्पर्धी बनाए रखते हुए बाहरी दबावों से निपटने की क्षमता बढ़ाई जा सकती है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

मोहन भागवत के ‘जेन Z’ बयान का फडणवीस ने किया समर्थन, बोले देशहित में है संदेश, किसी एक दल तक सीमित नहीं

August 7, 2026

बंगाल SIR विवाद: चुनाव ट्रिब्यूनल प्रमुख की सुरक्षा याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कलकत्ता हाई कोर्ट को विचार करने का निर्देश

August 7, 2026

JPSC JSSC विवाद पर सियासी संग्राम तेज, निशिकांत दुबे ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, 13 अगस्त तक फैसले का इंतजार

August 7, 2026

Latest News

देश

मोहन भागवत के ‘जेन Z’ बयान का फडणवीस ने किया समर्थन, बोले देशहित में है संदेश, किसी एक दल तक सीमित नहीं

By Daily PinchAugust 7, 2026

बायोमेडिकल वेस्ट निपटान में लापरवाही पर NGT सख्त, CPCB से मांगी गई नियमों के पालन की नई रिपोर्ट

By Daily PinchAugust 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

मोहन भागवत के ‘जेन Z’ बयान का फडणवीस ने किया समर्थन, बोले देशहित में है संदेश, किसी एक दल तक सीमित नहीं

August 7, 2026

बंगाल SIR विवाद: चुनाव ट्रिब्यूनल प्रमुख की सुरक्षा याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कलकत्ता हाई कोर्ट को विचार करने का निर्देश

August 7, 2026

JPSC JSSC विवाद पर सियासी संग्राम तेज, निशिकांत दुबे ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, 13 अगस्त तक फैसले का इंतजार

August 7, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.