Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

Khatron Ke Khiladi: नए सीजन में बढ़ेगा रोमांच, मोर्ने मोर्केल देंगे कंटेस्टेंट्स को खतरनाक स्टंट की चुनौती

July 29, 2026

लाइफ स्टाइल: कपड़ों पर लगे तेल और मसाले के जिद्दी दाग हटाने के आसान घरेलू उपाय, जानें ये काम के हैक्स

July 29, 2026

लाइफ स्टाइल: डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान तो अपनाएं ये आसान उपाय, त्वचा की देखभाल में मिलेगी मदद

July 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»राशिफल: बुधवार को तुला राशि का मन रहेगा बेचैन, जानें अन्य राशियों का हाल
ट्रेंडिंग न्यूज़

राशिफल: बुधवार को तुला राशि का मन रहेगा बेचैन, जानें अन्य राशियों का हाल

Daily PinchBy Daily PinchJuly 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Rashifal
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घरेलू मामलों पर विचार विमर्श करेंगे. घर को नए सिरे से योजनाबद्ध करके आप उसे एक नया स्वरूप देंगे. ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ सार्थक चर्चा होगी. माता से लाभ होने की संभावना है. अपने काम में सरकारी सहायता प्राप्त कर सकेंगे. दोपहर बाद कार्यभार अधिक होने के कारण आपको थकान हो सकती है. इस दौरान आपको नकारात्मक विचार रखने से बचना होगा.

वृषभ- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. विदेश जाने के इच्छुक लोगों को कोई अवसर मिल सकता है. मित्रों और सगे-सम्बंधियों से अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे. व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकेगा. आप नई योजना पर काम शुरू कर पाएंगे. लंबी यात्रा हो सकती है. किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं. आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रगति हो सकेगी. संतान की प्रगति से भी आप खुश रहेंगे. स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी दिक्कत दूर हो सकती है. कार्यस्थल पर आपके काम आसानी से पूरे होंगे.

मिथुन- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. अपने मिजाज को काबू में रखें. विवाद होने की आशंका बनी रहेगी. आज नौकरीपेशा लोग केवल अपने काम पर ध्यान दें. व्यापार में विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे. बीमार व्यक्ति आज कोई नई उपचार पद्धति ना अजमाएं. खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं. प्रभु स्मरण से मन हल्का होगा. हालांकि दोपहर बाद आपका दिन सकारात्मक होगा.

कर्क- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. प्रेम और स्नेह की भावनाओं से अभिभूत हुआ मन आज किसी खास व्यक्ति की तरफ आकर्षित होगा. मनोरंजन और मौज-शौक में आपका दिन व्यतीत होगा. इसके लिए नई वस्तुओं की खरीदी, नए परिधान, आभूषण और वाहन की खरीदारी भी कर सकेंगे. व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा. दांपत्यजीवन में खुशी छाएगी. विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ हो सकेगा. भागीदारी भी लाभदायक साबित होगी.

सिंह- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. आपके घर में आनंद का वातावरण रहेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका समय आनंद और उत्साह में व्यतीत होगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मान-सम्मान प्राप्त होगा. इस कारण खुशी का अनुभव होगा. ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे. बीमारी से राहत मिलेगी. ननिहाल से अच्छे समाचार मिलेंगे. इससे लाभ होगा. आप विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा बना हुआ है. सीनियर्स की मदद से आप कोई काम आसानी से बना पाएंगे.

कन्या- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज किसी बात की चिंता लगी रहेगी. आपका काम समय पर पूरा नहीं हो सकेगा. व्यापार में नुकसान की आशंका रहेगी. परिजनों के साथ भी विवाद होने की आशंका रहेगी. पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा. विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा. अचानक धन खर्च होगा. बौद्धिक चर्चा और किसी नए समझौते में असफलता मिलेगी. प्रिय व्यक्ति के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं. नए लोगों से मुलाकात सुखद रहेगी. निवेश से आज दूर ही रहें.

तुला- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आज आप अत्यधिक इमोशनल रहेंगे. मन बेचैनी का अनुभव करेगा. मां के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. परिजनों से वाद-विवाद हो सकता है. यात्रा के लिए समय अनुकूल नजर नहीं आ रहा है. आपको परिवार, जायदाद या जमीन सम्बंधी मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है. वाहन चलाने में सावधानी रखें. नौकरीपेशा लोग कार्यस्थल पर किसी विवाद से बचें. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा नहीं है. बाहर जाने या खाने-पीने से आपको बचना चाहिए.

वृश्चिक- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आप काम में सफलता प्राप्त करेंगे. आर्थिक लाभ और भाग्य वृद्धि होने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों की अधिकारियों से सार्थक चर्चा हो सकेगी. सहोदरों के साथ पारिवारिक मामलों पर चर्चा करेंगे और घरेलू योजनाएं बना सकेंगे. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे. प्रेम जीवन में संतुष्टि रहेगी. शारीरिक और मानसिक ताजगी और आनंद का अनुभव होगा. आध्यात्मिक विषय में आप रुचि लेंगे. यात्रा की भी संभावना है.

धनु- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आज का दिन मध्यम फलदायी हैं. निरर्थक व्यय होगा. मन में किसी बात की ग्लानि रहेगी. परिजनों के साथ गलतफहमी के कारण मनमुटाव हो सकता है. जीवनसाथी के साथ मतभेद खुलकर सामने आएगा. ऑफिस के काम में मनोवांछित सफलता नहीं मिल पाएगी. कमजोर मनोदशा के कारण सही निर्णय नहीं ले पाएंगे. आज किसी महत्वपूर्ण विषय पर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें. दूर बसे हुए रिश्तेदारों से बातचीत होगी. इससे आपका मन हल्का होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बाहर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए.

मकर- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. काम आसानी से पूरे होंगे. ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा. अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. पारिवारिक जीवन में आनंद छाया रहेगा. आप तन और मन से स्वस्थ रहेंगे. मित्रों और स्नेहीजनों से मिलकर आनंद का अनुभव करेंगे. सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद ले सकेंगे. अच्छे वस्त्र और आभूषण पहनने का अवसर प्राप्त होगा. वैवाहिक जीवन में संतोष और खुशी का अनुभव होगा. आपके लिए समय लाभ का बना रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

कुंभ- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आपको किसी का पक्ष लेने से बचना चाहिए. दूसरों के विवादों से आप दूर ही रहें. किसी के साथ रुपये का लेन-देन नहीं करें. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है. व्यापार में भी किसी बाहरी व्यक्ति के साथ मतभेद या तकरार हो सकती है. क्रोध पर अंकुश रखना आपके हित में रहेगा. दूसरे लोगों का भला करने में अपना नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें. दुर्घटना का भय बना रहेगा.

मीन- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है. आपकी आय बढ़ेगी. मित्रों और बुजुर्गों से भी आपको लाभ हो सकता है. नए मित्र बनाएंगे और यह मैत्री आगे चलकर लाभदायक साबित होगी. किसी शुभ अवसर पर जाना हो सकता है. मित्रों के साथ बाहर जाना भी हो सकता है. पारिवारिक सदस्यों से अच्छे समाचार मिलेंगे. आज आर्थिक लाभ होने के भी योग हैं. निवेश के लिए कोई बड़ी योजना बना सकेंगे. भविष्य को देखते हुए किसी जगह निवेश की योजना बनेगी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

पंचांग: बुधवार को गुरू पूर्णिमा पर करें आध्यात्मिक उन्नति का प्रयास, दिन बेहद शुभ

July 29, 2026

पेपर लीक रोकने के लिए नया संशोधन विधेयक: 10 साल तक की सजा और फास्ट ट्रैक कोर्ट का प्रावधान

July 28, 2026

शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 69 अंक टूटा; निफ्टी 24 हजार के करीब बंद

July 28, 2026

Latest News

मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi: नए सीजन में बढ़ेगा रोमांच, मोर्ने मोर्केल देंगे कंटेस्टेंट्स को खतरनाक स्टंट की चुनौती

By Daily PinchJuly 29, 2026
लाइफस्टाइल

लाइफ स्टाइल: कपड़ों पर लगे तेल और मसाले के जिद्दी दाग हटाने के आसान घरेलू उपाय, जानें ये काम के हैक्स

By Daily PinchJuly 29, 2026
लाइफस्टाइल

लाइफ स्टाइल: डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान तो अपनाएं ये आसान उपाय, त्वचा की देखभाल में मिलेगी मदद

By Daily PinchJuly 29, 2026
लाइफस्टाइल

Fashion Tips: अनीत पड्डा का व्हाइट आउटफिट बना स्टाइल इंस्पिरेशन, एलिगेंस और कम्फर्ट का दिखा शानदार मेल

By Daily PinchJuly 29, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

Khatron Ke Khiladi: नए सीजन में बढ़ेगा रोमांच, मोर्ने मोर्केल देंगे कंटेस्टेंट्स को खतरनाक स्टंट की चुनौती

July 29, 2026

लाइफ स्टाइल: कपड़ों पर लगे तेल और मसाले के जिद्दी दाग हटाने के आसान घरेलू उपाय, जानें ये काम के हैक्स

July 29, 2026

लाइफ स्टाइल: डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान तो अपनाएं ये आसान उपाय, त्वचा की देखभाल में मिलेगी मदद

July 29, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.