PM Kisan 21वीं किस्त अपडेट: क्या 8 नवंबर से पहले किसानों को नहीं मिलेगी ₹2000 की खुशखबरी? जानें वजह

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त का इंतजार देशभर के किसानों को है। केंद्र सरकार हर साल किसानों को ₹6,000 की सहायता राशि तीन बराबर किस्तों में देती है। पिछली यानी 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई थी, लेकिन अब तक 21वीं किस्त की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।

8 नवंबर से पहले नहीं आएगी पूरी किस्त?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 नवंबर से पहले 21वीं किस्त जारी होने की संभावना कम है। कृषि मंत्रालय ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इस बार किस्त में देरी की बड़ी वजह ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग की जांच बताई जा रही है। साथ ही, बिहार विधानसभा चुनाव के कारण फंड रिलीज़ पर अस्थायी रोक भी लग सकती है।

किन किसानों को मिल सकती है दिक्कत?

कई किसानों की किस्त इसलिए अटक सकती है क्योंकि:

  • उनका e-KYC अधूरा है

  • बैंक खाता और आधार लिंक नहीं हैं

  • भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई है

इन कारणों से कई किसानों के नाम लिस्ट से बाहर हो सकते हैं। कृषि मंत्रालय ने साफ कहा है कि केवल सत्यापित और योग्य किसानों को ही किस्त भेजी जाएगी।

कब तक आ सकती है राशि?

रिपोर्ट्स के अनुसार, नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में 21वीं किस्त जारी की जा सकती है। कुछ राज्यों जैसे पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में फंड रिलीज़ की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

बेटियों की जीत का जश्न! जियो हॉटस्‍टार पर टूटा व्यूअरशिप रिकॉर्ड, आधी रात तक जगकर देखा पूरा देश

किसान अभी क्या करें?

  • pmkisan.gov.in पर जाकर अपना बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करें।

  • यदि e-KYC बाकी है तो तुरंत नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर पूरा कराएं।

  • बैंक खाता और आधार नंबर सही से लिंक हैं या नहीं, इसकी भी पुष्टि करें।

Leave a Comment