Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

उज्जैन की निकिता पोरवाल ने रचा नया इतिहास, अब मिस वर्ल्ड के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने को तैयार

August 7, 2026

विजय और संगीता के तलाक मामले में आया नया मोड़, पत्नी ने कथित तौर पर वापस ली याचिका, अब सबकी नजर आधिकारिक बयान पर

August 7, 2026

लोहे की कड़ाही में नहीं चिपकेगा खाना, बस अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके और बनाएं इसे नॉन स्टिक जैसा

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»असम सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए की नए राहत पैकेज की घोषणा, जल्द शुरू होगा नुकसान का आकलन
देश

असम सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए की नए राहत पैकेज की घोषणा, जल्द शुरू होगा नुकसान का आकलन

Daily PinchBy Daily PinchAugust 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए घोषित राहत उपायों को लागू करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर तुरंत मदद और पुनर्वास सहायता पहुंचाई जा रही है।

सीएम हिमंता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार की ओर से घोषित हर राहत उपाय को तेजी से लागू किया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को समय पर मदद मिले। मुख्यमंत्री ने कहा, “घोषित हर राहत उपाय को जमीनी स्तर पर तेजी से लागू किया जा रहा है। हम तुरंत मदद पहुंचा रहे हैं, पुनर्वास में सहायता कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे बाढ़ प्रभावित परिवारों को वह मदद मिले जिसके वे हकदार हैं।”

सरकार ने यह भी घोषणा की है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन 9 अगस्त से शुरू होगा। राहत पैकेज के अनुसार, हर पात्र परिवार को तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए 15,000 रुपए की अंतरिम वित्तीय सहायता मिलेगी। ‘ओरुनोदोई योजना’ के लाभ को एक महीने के लिए बढ़ाकर 2,500 रुपए कर दिया गया है, जबकि सबसे अधिक प्रभावित जिलों (शिवसागर और चराइदेव) के परिवारों को 10,000 रुपए की अतिरिक्त सहायता मिलेगी।

सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जरूरत के 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है। इसके अलावा, बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। राहत उपायों के तहत, राज्य ने लोन चुकाने पर छह महीने की मोहलत, बिजली बिल और जमीन के लगान (खज़ाना) की माफी और लोन चुकाने की अवधि बढ़ाने की घोषणा की है।

क्षतिग्रस्त आंगनवाड़ी केंद्रों और नामघरों के पुनर्निर्माण के लिए भी विशेष सहायता की घोषणा की गई है, जिसमें प्रत्येक क्षतिग्रस्त नामघर के लिए 1.5 लाख रुपए निर्धारित किए गए हैं।

शिक्षा में रुकावट को कम करने के लिए, सरकार प्रभावित छात्रों को पाठ्यपुस्तकें बदलने, स्कूल यूनिफॉर्म दोबारा उपलब्ध कराने और जरूरी सर्टिफिकेट की डुप्लिकेट कॉपी मुफ्त में देने के लिए वित्तीय सहायता देगी।

गौरतलब है कि असम में पिछले कुछ दिनों में बड़े पैमाने पर बाढ़ आई है, जिससे 15 जिलों में 1.68 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कैंप, वितरण केंद्रों और बचाव कार्यों के जरिए राहत और पुनर्वास के प्रयास जारी रखे हुए है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मौत के घाट उतारा पिता, फोटो खींचकर दी चेतावनी; ताकि कोई और न करे ये गुनाह …

August 7, 2026

गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- उनका जीवन आज भी प्रेरणास्रोत

August 7, 2026

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उपराष्ट्रपति समेत भाजपा नेताओं ने की स्वदेशी अपनाने की अपील

August 7, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन की निकिता पोरवाल ने रचा नया इतिहास, अब मिस वर्ल्ड के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने को तैयार

By Daily PinchAugust 7, 2026
मनोरंजन

विजय और संगीता के तलाक मामले में आया नया मोड़, पत्नी ने कथित तौर पर वापस ली याचिका, अब सबकी नजर आधिकारिक बयान पर

By Daily PinchAugust 7, 2026
लाइफस्टाइल

लोहे की कड़ाही में नहीं चिपकेगा खाना, बस अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके और बनाएं इसे नॉन स्टिक जैसा

By Daily PinchAugust 7, 2026
लाइफस्टाइल

महंगे रिसॉर्ट छोड़ प्रकृति की गोद में छुट्टियां बिता रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है रिवर्स वेकेशन का चलन

By Daily PinchAugust 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

उज्जैन की निकिता पोरवाल ने रचा नया इतिहास, अब मिस वर्ल्ड के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने को तैयार

August 7, 2026

विजय और संगीता के तलाक मामले में आया नया मोड़, पत्नी ने कथित तौर पर वापस ली याचिका, अब सबकी नजर आधिकारिक बयान पर

August 7, 2026

लोहे की कड़ाही में नहीं चिपकेगा खाना, बस अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके और बनाएं इसे नॉन स्टिक जैसा

August 7, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.