Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»मनोरंजन»प्रियंका चोपड़ा ने अपनाया वायरल ‘Kinda Chic’ ट्रेंड, शेयर की जिंदगी से जुड़ी खास बातें
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने अपनाया वायरल ‘Kinda Chic’ ट्रेंड, शेयर की जिंदगी से जुड़ी खास बातें

Daily PinchBy Daily PinchAugust 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मुंबई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहे ‘Kinda Chic’ ट्रेंड में हिस्सा लेते हुए अपनी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे अनुभव साझा किए, जिन्हें वह अपने अंदाज में ‘चिक’ यानी खास और आत्मविश्वास से भरपूर मानती हैं। उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

जिंदगी के अनुभवों को बताया ‘Kinda Chic’

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कई तस्वीरों के साथ उन बातों का जिक्र किया, जिन्होंने उनकी जिंदगी को अलग पहचान दी। उन्होंने लिखा कि कम आंका जाना, 30 की उम्र के बाद नई शुरुआत करना, भीड़ से अलग अपनी पहचान बनाना और बिना किसी तय योजना के दूसरे महाद्वीप में जाकर बस जाना भी ‘Kinda Chic’ है।

उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी सफाई के ‘ना’ कहना, अपने बच्चे के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना, हर दिन कुछ नया करने की कोशिश करना और जिंदगी को अपने तरीके से जीना भी इसी सोच का हिस्सा है।

पति निक जोनस और निजी जिंदगी का भी किया जिक्र

पोस्ट में प्रियंका ने अपनी निजी जिंदगी की कई यादगार बातों का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि मेट गाला में अपने भावी पति से मिलना, अपने बॉलीवुड हीरो से शादी करना और अपनी बेटी की दोस्ती अपनी सबसे करीबी दोस्त के बच्चे से होना भी उनके लिए ‘Kinda Chic’ है।

इसके अलावा उन्होंने मजाकिया अंदाज में सुबह उठकर ‘वायलेंस चुनना’ और ISRO की मर्चेंडाइज मेलिंग लिस्ट में शामिल होना भी अपनी सूची में शामिल किया।

कैप्शन ने भी खींचा लोगों का ध्यान

पोस्ट के साथ प्रियंका ने हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा, ‘इस ट्रेंड से नफरत करना भी Kinda Chic है।’ उनके इस कैप्शन ने भी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा और फैंस ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं।

क्या है ‘Kinda Chic’ ट्रेंड?

‘Kinda Chic’ इन दिनों इंस्टाग्राम पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा ट्रेंड है। इसमें लोग अपनी जिंदगी की छोटी-बड़ी ऐसी बातों और अनुभवों को साझा करते हैं, जो उन्हें आत्मविश्वास, खुशी और अलग पहचान का एहसास कराते हैं। यह ट्रेंड सेल्फ लव, आत्मस्वीकृति और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने का संदेश देता है।

इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा निर्देशक एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। खबरों के मुताबिक, फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज हो सकती है। इसमें प्रियंका ‘मंदाकिनी’ नाम की एक निडर इतिहासकार की भूमिका निभाएंगी, जो मुख्य किरदार के साथ एक बड़े मिशन का हिस्सा बनती हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

प्रीमियर से पहले ही बिग बॉस के घर में छाया मस्ती का माहौल, सलमान की एक बात पर रीति तिवारी ने भी दोहराया मजेदार जवाब

September 6, 2026

Mirzapur Advance Booking: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई

September 3, 2026

Disha Salian Death Case: 6 साल पुराने मामले में नया मोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच का दिया आदेश; FIR भी होगी दर्ज

September 2, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.