Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

November 3, 2026

अंतरराष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस : प्रकृति और विकास के बीच संतुलन की वैश्विक पहल

November 3, 2026

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

November 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»मनोरंजन»क्या बिग बॉस 20 में नजर आएंगी श्रेया कालरा? रियलिटी शो को लेकर खुद किया बड़ा खुलासा
मनोरंजन

क्या बिग बॉस 20 में नजर आएंगी श्रेया कालरा? रियलिटी शो को लेकर खुद किया बड़ा खुलासा

Daily PinchBy Daily PinchAugust 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मुंबई। ‘लॉक अप 2’ की विजेता श्रेया कालरा ने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें उनके ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने की चर्चा हो रही थी। सोशल मीडिया पर लगातार उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने साफ कर दिया कि फिलहाल किसी भी रियलिटी शो में प्रतियोगी बनने का उनका कोई इरादा नहीं है।

कंटेस्टेंट बनने से किया साफ इनकार

अपने इंस्टाग्राम चैनल पर श्रेया कालरा ने कहा कि हाल ही में उन्होंने एक बेहद चुनौतीपूर्ण रियलिटी शो का अनुभव पूरा किया है और फिलहाल वह दोबारा उसी तरह की मानसिक परीक्षा से नहीं गुजरना चाहतीं।

उन्होंने कहा कि किसी रियलिटी शो में कंटेस्टेंट बनना मानसिक रूप से काफी थका देने वाला अनुभव होता है। इसलिए अभी वह ‘बिग बॉस 20’ में हिस्सा नहीं लेंगी।

होस्ट या मेंटर बनने का ऑफर मिला तो करेंगी विचार

हालांकि श्रेया ने यह भी कहा कि अगर भविष्य में उन्हें किसी रियलिटी शो में होस्ट, मेंटर या गैंग लीडर जैसी भूमिका निभाने का अवसर मिलता है, तो वह उसे लेकर जरूर उत्साहित होंगी। उनके मुताबिक ऐसी भूमिका में काम करना उन्हें पसंद आएगा, लेकिन प्रतियोगी बनना फिलहाल उनकी प्राथमिकता नहीं है।

जीत का श्रेय दिया अपने समर्थकों को

‘लॉक अप 2’ की ट्रॉफी जीतने के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेया ने अपनी सफलता उन सभी लोगों को समर्पित की, जिन्होंने पूरे सफर में उनका साथ दिया। उन्होंने अपने परिवार, प्रशंसकों, बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल, अभिनेत्री शिल्पा शिंदे और माधुरी ग्रोवर का विशेष रूप से आभार जताया।

उन्होंने कहा कि शो के दौरान उन्हें कई मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा और यह जीत उन सभी संघर्षों पर मिली सफलता का प्रतीक है।

एक करोड़ की इनामी राशि का किया प्लान

श्रेया ने बताया कि उन्हें मिली एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का उपयोग वह सोच-समझकर करेंगी। उन्होंने कहा कि राशि का एक हिस्सा शिल्पा शिंदे द्वारा समर्थित शेल्टर होम की मदद के लिए देना चाहती हैं, जबकि बाकी रकम प्रॉपर्टी में निवेश करेंगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘बिजनेस माइंडेड’ भी बताया।

आलोचनाओं पर दिया बेबाक जवाब

अपनी जीत पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए श्रेया ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वह इस ट्रॉफी और पुरस्कार राशि की हकदार हैं। उनके अनुसार उन्होंने शो में मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की नजर में खुद को सही साबित करना संभव नहीं होता। अगर कोई उन्हें अपनी कहानी का विलेन मानता है, तो इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वह खुद को अपनी जिंदगी की हीरो मानती हैं।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

श्रद्धा कपूर का अब तक का सबसे दमदार अवतार! ‘ईठा’ के ट्रेलर में विठाबाई बन छाईं एक्ट्रेस, संघर्ष और जुनून की दिखी कहानी …

October 30, 2026

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से पहले आमिर खान को निशाना बनाने की थी योजना! जांच में सामने आए नए दावे

October 26, 2026

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का लॉस एंजेलिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, दिवाली थीम पर सजेगा खास आयोजन

October 19, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस : प्रकृति और विकास के बीच संतुलन की वैश्विक पहल

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पुणे बनेगा अर्बन मोबिलिटी का मॉडल शहर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

By Daily PinchNovember 3, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

November 3, 2026

अंतरराष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस : प्रकृति और विकास के बीच संतुलन की वैश्विक पहल

November 3, 2026

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

November 3, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.