Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

November 3, 2026

अंतरराष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस : प्रकृति और विकास के बीच संतुलन की वैश्विक पहल

November 3, 2026

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

November 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»Uncategorized»बेटे ने बीच सड़क मां के साथ की मारपीट, CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम, लेकिन पुलिस पहुंची तो मां ने कह दी ऐसी बात कि सब रह गए स्तब्ध
Uncategorized

बेटे ने बीच सड़क मां के साथ की मारपीट, CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम, लेकिन पुलिस पहुंची तो मां ने कह दी ऐसी बात कि सब रह गए स्तब्ध

Daily PinchBy Daily PinchAugust 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

 

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से मां-बेटे के रिश्ते से जुड़ी एक भावुक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कथित मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई, लेकिन जब कार्रवाई की बारी आई तो मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि बेटा गलतियां करता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वही उनकी देखभाल भी करता है।

सड़क पर बुजुर्ग मां से मारपीट का वीडियो आया सामने

घटना रांझी थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी की बताई जा रही है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बुजुर्ग महिला मित्रा विश्वकर्मा घर से बाहर निकली थीं। सीसीटीवी फुटेज में कुछ देर बाद वह तेजी से वापस लौटती दिखाई देती हैं। उनके पीछे उनका बेटा भी आता नजर आता है। आरोप है कि उसने बीच सड़क पर मां को पकड़ लिया, बाल खींचे और जमीन पर घसीटते हुए मारपीट की। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और बुजुर्ग महिला के घर पहुंची। हालांकि, तब तक आरोपी बेटा वहां से जा चुका था। पुलिस महिला को थाने लेकर गई ताकि उनकी शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके।

कार्रवाई से मां ने किया साफ इनकार

थाने में पूछताछ के दौरान बुजुर्ग महिला ने बेटे के खिलाफ कोई मामला दर्ज कराने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनका बेटा शराब पीता है, लेकिन बीमारी के समय वही डॉक्टर के पास ले जाता है और उनकी देखभाल भी करता है। इसलिए वह उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहतीं।

पड़ोसियों पर भी लगाए आरोप

महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि कुछ पड़ोसी नहीं चाहते कि वह अपने घर में रहें। उनके अनुसार, ऐसे लोग ही मां-बेटे के बीच होने वाले विवाद को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि मामले को और न बढ़ाया जाए।

पुलिस ने बेटे को बुलाकर दी कड़ी चेतावनी

बुजुर्ग महिला की इच्छा का सम्मान करते हुए पुलिस ने आरोपी बेटे को थाने बुलाया और उसे सख्त हिदायत दी कि भविष्य में अपनी मां के साथ किसी भी तरह की अभद्रता या मारपीट न करे। समझाइश के बाद उसे छोड़ दिया गया।

महिला की सुरक्षा पर पुलिस की नजर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मां ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार किया है, लेकिन उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा होती है तो कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

नौकरी छोड़ने की बात पर भड़का रेस्टोरेंट मालिक! कैशियर से मारपीट का आरोप, मालिक और मैनेजर पर FIR …

October 19, 2026

छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को मिली दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी, CISF में बने DIG

October 9, 2026

इस बार सर्दी में सताएगी गर्मी! अल-नीनो बिगाड़ सकता है मौसम का गणित

September 25, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस : प्रकृति और विकास के बीच संतुलन की वैश्विक पहल

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पुणे बनेगा अर्बन मोबिलिटी का मॉडल शहर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

By Daily PinchNovember 3, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

November 3, 2026

अंतरराष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस : प्रकृति और विकास के बीच संतुलन की वैश्विक पहल

November 3, 2026

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

November 3, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.