Red Fort Traffic Route Change: 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रध्वज फहराएंगे। इस बार समारोह कई मायनों में विशेष रहेगा, इसलिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ ट्रैफिक व्यवस्था में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं।
सुबह 4 बजे से लागू रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को सुबह 4:00 बजे से 10:00 बजे तक लाल किले और उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान केवल अधिकृत और वैध पास वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। आम लोगों से यात्रा की योजना पहले से बनाने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की गई है।
इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा आवागमन प्रतिबंधित
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कई महत्वपूर्ण सड़कों पर यातायात बंद रहेगा। इनमें शामिल हैं:
- नेताजी सुभाष मार्ग (दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक तक)
- लोथियन रोड
- जीपीओ से छत्ता रेल चौक मार्ग
- एस.पी. मुखर्जी मार्ग (एच.सी. सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक)
- फाउंटेन चौक से लाल किला जाने वाला चांदनी चौक मार्ग
- निषाद राज मार्ग
- एस्प्लेनेड रोड
- लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग
- राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड
- कश्मीरी गेट क्षेत्र
इन रास्तों से दूरी बनाना होगा बेहतर
ट्रैफिक पुलिस ने कुछ अन्य व्यस्त मार्गों पर भी अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। इनमें शामिल हैं:
- सी-हेक्सागोन
- इंडिया गेट
- कॉपरनिकस मार्ग
- मंडी हाउस
- तिलक मार्ग
- मथुरा रोड
- बीएसजेड मार्ग
- नेताजी सुभाष मार्ग
- जे.एल. नेहरू मार्ग
- निजामुद्दीन खट्टा से आईएसबीटी के बीच रिंग रोड
- सलीमगढ़ बाईपास होते हुए कश्मीरी गेट बाहरी रिंग रोड
यात्रा से पहले रखें इन बातों का ध्यान
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित मार्गों से बचें, वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें और ट्रैफिक सिग्नलों, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले (VMS) तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। समारोह के दौरान सुरक्षा जांच भी सख्त रहेगी, इसलिए आवश्यक होने पर अतिरिक्त समय लेकर ही घर से निकलें।

