Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»रायगढ़ में पुलिस की सतर्कता से टली चोरी की वारदात, सूने मकान में घुसे आरोपी को दबोचा, साथी फरार
ट्रेंडिंग न्यूज़

रायगढ़ में पुलिस की सतर्कता से टली चोरी की वारदात, सूने मकान में घुसे आरोपी को दबोचा, साथी फरार

Daily PinchBy Daily PinchAugust 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायगढ़। जिले में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी चोरी की वारदात होने से पहले ही नाकाम कर दी गई। चक्रधरनगर थाना पुलिस ने सूने मकान में चोरी की कोशिश कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश जायसवाल (31 वर्ष) निवासी केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, शिवा नगर, रायगढ़ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की गई होंडा एक्टिवा (CG 13 AV 6236) और एक डंडा बरामद किया गया है।

रात्रि गश्त के दौरान मिली सूचना

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में लगातार रात्रि गश्त की जा रही है। 12-13 अगस्त की दरम्यानी रात करीब 12:30 बजे चक्रधरनगर थाना की गश्ती टीम मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से टीवी टावर, छोटे अतरमुड़ा पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक बंद मकान में संदिग्ध लोग घुसकर चोरी की कोशिश कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए मकान की घेराबंदी कर दी।

दीवार फांदकर भागने लगे आरोपी

पुलिस के अनुसार, मकान अंदर से बंद था और भीतर हलचल सुनाई दे रही थी। जैसे ही पुलिस ने अंदर जाने का प्रयास किया, आरोपी पीछे की दीवार फांदकर भागने लगे। बाहर स्कूटी के साथ खड़ा एक आरोपी भी मौके से फरार होने लगा।

नाकेबंदी के दौरान मेडिकल कॉलेज रोड की ओर भाग रहा स्कूटी सवार आरोपी फिसलकर गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हालांकि उसका साथी मार्शल यादव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पूछताछ में आकाश जायसवाल ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी मार्शल यादव के साथ बंद मकान में चोरी करने पहुंचा था। दोनों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और कमरे के दरवाजे का ताला डंडे से तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी और डंडा जब्त कर लिया।

सीसीटीवी अलर्ट से बची बड़ी वारदात

मकान के परिजन ने बताया कि घर के मालिक विनोद कुमार भट्ट परिवार सहित कुछ दिनों के लिए रायपुर गए हुए थे। रात करीब 12:15 बजे सीसीटीवी से जुड़े मोबाइल ऐप पर घर में गतिविधि दिखने के बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। इसी बीच पुलिस की गश्ती टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिससे चोरी की वारदात होने से पहले ही विफल हो गई।

मामला दर्ज, साथी की तलाश जारी

प्रार्थी अनिल भट्ट की शिकायत पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 401/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305(ए), 62 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी आकाश जायसवाल को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी मार्शल यादव की तलाश जारी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रात्रि गश्त और नागरिकों से समय पर मिली सूचना के कारण अपराधों को घटना से पहले रोकना संभव हो रहा है। उन्होंने लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.