Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, डीप डिप्रेशन में बदला; आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

November 4, 2026

महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेशी

November 4, 2026

असम में पुलिस मुठभेड़ में होटल फायरिंग का आरोपी घनकांत गोगोई ढेर, सब-इंस्पेक्टर घायल

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: कीमतों में बदलाव हुआ या नहीं, जानें क्रूड ऑयल और चीनी की महंगाई का पूरा गणित
ट्रेंडिंग न्यूज़

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: कीमतों में बदलाव हुआ या नहीं, जानें क्रूड ऑयल और चीनी की महंगाई का पूरा गणित

Daily PinchBy Daily PinchAugust 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

 पेट्रोल : एथनॉल मिलाने की नीति, चीनी की बढ़ती कीमतों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की तेजी के बीच पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी हो गए हैं। 22 अगस्त को देश के कई प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और क्रूड ऑयल की चाल पर बाजार की नजर बनी हुई है।

दिल्ली और मुंबई में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।देश में 25 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी बढ़ोतरी के बाद से कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही है। उस दौरान तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी।

क्रूड ऑयल में तेजी ने बढ़ाई बाजार की हलचल

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी दिखा है। रिपोर्ट के अनुसार, सप्ताह के दौरान ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स में 6.39 प्रतिशत और अमेरिकी क्रूड में 5.66 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।ब्रेंट क्रूड 61 सेंट यानी 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 94.39 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट लगातार छह कारोबारी सत्रों तक मजबूत रहा और शुक्रवार को 87.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

क्या एथनॉल नीति से महंगी हो रही है चीनी

सरकार ने उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें पेट्रोल में एथनॉल मिलाने की नीति को चीनी की बढ़ती कीमतों का कारण बताया जा रहा था। सरकार का कहना है कि एथनॉल उत्पादन के लिए इस्तेमाल होने वाली चीनी की हिस्सेदारी लगातार कम हुई है।आंकड़ों के मुताबिक, 2022-23 में एथनॉल के लिए करीब 12 प्रतिशत चीनी का उपयोग किया जाता था, जो 2025-26 में घटकर लगभग 9 प्रतिशत रह गया है। इसके अलावा, देश में बनने वाले कुल एथनॉल का करीब तीन चौथाई हिस्सा अब अनाज, विशेष रूप से मक्के से तैयार हो रहा है।

चीनी के दाम बढ़ने के पीछे कई वजहें

सरकार के अनुसार, चीनी की मौजूदा महंगाई को केवल एथनॉल नीति से जोड़ना सही नहीं है। घरेलू उत्पादन में अपेक्षा से कमी, त्योहारों से पहले बढ़ती मांग, मौसम से गन्ने की फसल को हुआ नुकसान और वैश्विक स्तर पर चीनी की सीमित उपलब्धता जैसे कारण कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।इसके साथ ही बाजार के कुछ हिस्सों में सट्टेबाजी और जमाखोरी को भी दाम बढ़ने की एक वजह माना गया है।

उत्पादन और खपत का क्या है हिसाब

भारत में सामान्य तौर पर हर साल करीब 320 से 340 एलएमटी चीनी का उत्पादन होता है, जबकि घरेलू खपत लगभग 280 से 290 एलएमटी के बीच रहती है। ऐसे में उत्पादन, मांग और बाजार की गतिविधियां आने वाले समय में चीनी के दाम की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, डीप डिप्रेशन में बदला; आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

November 4, 2026

महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेशी

November 4, 2026

असम में पुलिस मुठभेड़ में होटल फायरिंग का आरोपी घनकांत गोगोई ढेर, सब-इंस्पेक्टर घायल

November 4, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, डीप डिप्रेशन में बदला; आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

By Daily PinchNovember 4, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेशी

By Daily PinchNovember 4, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

असम में पुलिस मुठभेड़ में होटल फायरिंग का आरोपी घनकांत गोगोई ढेर, सब-इंस्पेक्टर घायल

By Daily PinchNovember 4, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

बिजनौर में चाय पीने के बाद तीन लोगों की बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत…दो अस्पताल में भर्ती

By Daily PinchNovember 4, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, डीप डिप्रेशन में बदला; आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

November 4, 2026

महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेशी

November 4, 2026

असम में पुलिस मुठभेड़ में होटल फायरिंग का आरोपी घनकांत गोगोई ढेर, सब-इंस्पेक्टर घायल

November 4, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.