Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»राशिफल: आज किसकी मेहनत दिलाएगी नई पहचान और किसे हर कदम पर रहना होगा संभलकर
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: आज किसकी मेहनत दिलाएगी नई पहचान और किसे हर कदम पर रहना होगा संभलकर

Daily PinchBy Daily PinchAugust 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Rashifal
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- 24 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन धनु राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. आजका दिन मिश्रित फलदायी है. आपको अस्वस्थता एवं चिंता होगी. थकान और आलस्य के चलते अशांति रहेगी. आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे, जिससे काम बिगड़ सकते हैं. लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रखने का प्रयास करें. किसी निर्धारित काम के लिए लगातार प्रयास करते रहें. धार्मिक जगह पर जाना हो सकता है. किसी गलत दिशा में कोई काम हो रहा है, तो धैर्य रखकर उसे दोबारा शुरू करें. आपके सुझाव दूसरों की मदद कर सकते हैं और इससे आपको खुशी मिलेगी. ये दिन बड़े प्रोजेक्ट लॉन्च करने के लिए भी अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों को नए काम सौंपे जा सकते हैं. प्रिय के साथ रिश्ते सामान्य बनाए रखने के लिए क्रोध से दूर रहना होगा.

वृषभ- 24 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन धनु राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आज का दिन सावधानीपूर्वक गुजारें. आज किसी भी प्रकार से कोई नया काम शुरू ना करें. ऑफिस में नई जिम्मेदारी आपको बोझ लग सकती है. आप समय पर काम करने की जगह टालने की कोशिश कर सकते हैं. आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. थकान लगने से आपका मन काम में नहीं लगेगा. खान-पान में विशेष ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है. यात्रा लाभदायी नहीं रहेगी. आध्यात्मिकता के लिए कुछ समय निकालें. लव लाइफ में अपने रिश्ते को सावधानी से संभालना होगा, क्योंकि आप अपने साथी के साथ मतभेदों का अनुभव कर सकते हैं. वित्तीय मोर्चे पर आपको संभलकर रहना होगा. खर्च होने से चिंता भी होगी.

मिथुन- 24 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन धनु राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज मौज-शौक और मनोरंजन में रुचि लेंगे. मित्रों तथा प्रियजनों संग बाहर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे. सार्वजनिक जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. मैरीड कपल के बीच रोमांस बढ़ेगा. आपके जीवन में किसी प्रणय प्रसंग की शुरुआत हो सकती है. सार्वजनिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. आप दान-धर्म भी कर सकते हैं. आपके लिए समय अच्छा है. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम भी मिल सकता है. अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे.

कर्क- 24 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन धनु राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. आज आप चिंता रहित और खुश रहेंगे. पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय व्यतीत करेंगे. कार्य में सफलता और यश मिलने से मन उत्साह में रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में लाभ होगा. साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, हालांकि बाहर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए. विरोधियों की चाल निष्फल रहेगी. अपना काम आसानी से पूरा कर पाएंगे. आपका कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकेगा. आर्थिक लाभ होने के योग हैं.

सिंह- 24 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन धनु राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज आप तन-मन से स्वस्थ महसूस करेंगे. इस कारण कार्यस्थल पर आपकी ऊर्जा अच्छी रहेगी. आपको कोई नया काम भी मिल सकता है. आप रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे. साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया लिखने की प्रेरणा आपको होगी. किसी प्रिय व्यक्ति से मिल सकेंगे. संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे. धर्म और सेवा से जुड़े कामों में आपको बहुत आनंद का अनुभव होगा. परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा गुजरेगा. जीवनसाथी के साथ पुराना मतभेद दूर होगा.

कन्या- 24 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन धनु राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज के दिन सभी कामों में प्रतिकूलता का अनुभव होगा. स्वास्थ्य खराब होगा. इस कारण आप थोड़े उदास हो सकते हैं. मन चिंताग्रस्त रहेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से अशांति रहेगी. सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की आशंका रहेगी. स्थायी संपत्ति और वाहन आदि के कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले सावधानी बरतें. दोपहर बाद आपकी स्थिति में सुधार हो सकता है, लेकिन फिर भी धैर्य के साथ दिन गुजारें.

तुला- 24 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन धनु राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. शुभ या धार्मिक कार्यक्रमों में जाना हो सकता है. भाई-बंधुओं के साथ अच्छे वातावरण में घरेलू मामलों पर चर्चा होगी. व्यापार के लिए किसी नए व्यक्ति से मीटिंग होगी. विदेश से अच्छे समाचार आएंगे. आज नए काम का आरंभ कर सकते हैं. धन लाभ के योग हैं. पूंजी निवेश के लिए अनुकूल दिन है. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. भाग्य वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर आपका मन किसी नए काम में लगेगा. आज अपने लिए किसी विशेष वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं.

वृश्चिक- 24 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन धनु राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. पारिवारिक कलह और द्वेष से दूर रहें, इसका ध्यान रखें. पारिवारिक सदस्यों संग गलतफहमी से बचें. मन से नकारात्मक विचारों को दूर करें. छात्रों को विद्या प्राप्ति में अवरोध आएगा. अनावश्यक धन खर्च न हो, ध्यान रखें. शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन करेगी. आज आप केवल अपने काम में ध्यान लगाएं. दूसरों के साथ साधारण बातचीत में भी विवाद होने की आशंका रहेगी.

धनु- 24 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन धनु राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आज के दिन आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. किसी तीर्थयात्रा या किसी धार्मिक स्थल पर जाना हो सकता है. सगे संबंधियों और मित्रों के आने से मन खुश रहेगा. दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता रहेगी. आप अपने जीवनसाथी की भावना का सम्मान करेंगे. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. व्यवसाय को बढ़ाने की कोई योजना बना सकते हैं. भागीदारी के काम से आपको लाभ होगा.

मकर- 24 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन धनु राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आपको स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी. मानसिक भय हो सकता है. व्यवसाय में दूसरों की दखल से परेशानी होगी. धर्म और समाज से सम्बंधित कामों में धन खर्च हो सकते हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों की तरफ झुकाव बढ़ेगा. शत्रुओं से कष्ट हो सकता है. आंख में पीड़ा हो सकती है. कर्ज होने की संभावना है. आपको संतान की चिंता सताएगी. जल्दबाजी में काम ना करें, संभलकर रहें. परिवार के साथ सुखपूर्वक समय गुजारने के लिए दूसरों की बातों का भी सम्मान करें.

कुंभ- 24 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन धनु राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज नए काम की शुरुआत होगी. नई योजना बनाएंगे. नौकरी और व्यवसाय के दिन अनुकूल दिन है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. समय पर आपके काम पूरे होने से आपकी प्रशंसा होगी. व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कोई मीटिंग कर सकते हैं. संतान की प्रगति होगी. पत्नी से भी अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे. विवाहोत्सुक युवक-युवतियों का रिश्ता पक्का हो सकता है. प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर विशेष कोई परेशानी नहीं होगी.

मीन- 24 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन धनु राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. आप व्यवसाय और नौकरी में प्रगति कर सकेंगे. अधिकारी आपको प्रोत्साहन देंगे. व्यापार में लाभ होगा. बकाया राशि की वसूली होगी. पिता और बुजुर्गों से भी कोई लाभ मिल सकेगा. आपकी आय में वृद्धि होगी. घरेलू वातावरण सुख- शांति वाला रहेगा. आप आदर, प्रतिष्ठा तथा नौकरी में ऊंचे पद प्राप्त करेंगे. किसी निवेश की योजना बनाएंगे, जिससे आगे आपको बड़ा लाभ मिल सकेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

पंचांग: गुरुवार के दिन ये छोटी सी सावधानी बदल सकती है पूजा का असर, जानिए किस तरह नारायण की आराधना से मिलेगा विशेष लाभ

September 10, 2026

राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्यों रहेगा खास, धन से जुड़े फैसले और गुस्से पर नियंत्रण दिला सकता है बड़ा फायदा

September 10, 2026

पंचांग : बुधवार का यह खास संयोग बदल सकता है जीवन की दिशा, पुराने पापों के प्रायश्चित से मिलेगा आशीर्वाद और नई शुरुआत का अवसर

September 9, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.