Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

दिवाली पर जरूर चखें अकबर के जमाने की मशहूर मिठाई सोहन हलवा, जानिए इसकी खासियत और बनाने का तरीका

October 29, 2026

जीत के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, ललन सिंह से मिलने से किया इनकार; बोले- राजनीतिक कर्ज सूद समेत लौटाऊंगा

October 29, 2026

MP विधानसभा की डिजिटल ट्रेनिंग में विधायकों की बेरुखी, पहले सत्र में 13 और दूसरे में पहुंचे सिर्फ 8 विधायक

October 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ट्रेंडिंग न्यूज़

नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Daily PinchBy Daily PinchAugust 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

– मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद

– बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में अब सुरक्षा के साथ विकास और विकास के साथ रोजगार को भी प्राथमिकता दी जा रही है। ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाने तथा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

यह बात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को बालाघाट जिले के पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी पहुंचकर ग्रामवासियों से संवाद में कही। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास तथा ग्रामीणों की आवश्यकताओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों से चर्चा के दौरान पशुपालन को बढ़ावा देने, आवास सुविधा, पोषण आहार के उपयोग की आदत विकसित करने के लिए जन-जागरूकता अभियान, वन विभाग के सहयोग, चिकित्सा एवं शिक्षा सुविधाओं तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन सभी सुविधाओं को क्षेत्र में बेहतर ढंग से स्थापित करने और शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से 225 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक एवं मूलभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जाएगा। सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों सहित रोजगार और आजीविका के अवसरों का विस्तार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे सभी गांवों में विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना सुनिश्चित किया जाए। स्थानीय संसाधनों और संभावनाओं के आधार पर पशुपालन, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, वन आधारित आजीविका तथा अन्य रोजगारपरक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि बालाघाट अब नक्सलवाद को पीछे छोड़कर तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि इस क्षेत्र में स्थायी शांति के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को गति मिले। इसके लिए यहां के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री तथा बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पत्तिया उईके, बालाघाट की सांसद श्रीमती भारती पारधी, स्थानीय विधायक संजय उइके, विधायक मधु भगत, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, अन्य जनप्रतिनिधिगण, ग्राम सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

दिवाली पर जरूर चखें अकबर के जमाने की मशहूर मिठाई सोहन हलवा, जानिए इसकी खासियत और बनाने का तरीका

October 29, 2026

जीत के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, ललन सिंह से मिलने से किया इनकार; बोले- राजनीतिक कर्ज सूद समेत लौटाऊंगा

October 29, 2026

MP विधानसभा की डिजिटल ट्रेनिंग में विधायकों की बेरुखी, पहले सत्र में 13 और दूसरे में पहुंचे सिर्फ 8 विधायक

October 29, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

दिवाली पर जरूर चखें अकबर के जमाने की मशहूर मिठाई सोहन हलवा, जानिए इसकी खासियत और बनाने का तरीका

By Daily PinchOctober 29, 2026

दीपावली-छठ पर रेलवे की खास तैयारी, रायपुर स्टेशन पर 3 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदलेगा; 7 पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच

By Daily PinchOctober 29, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

दिवाली पर जरूर चखें अकबर के जमाने की मशहूर मिठाई सोहन हलवा, जानिए इसकी खासियत और बनाने का तरीका

October 29, 2026

जीत के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, ललन सिंह से मिलने से किया इनकार; बोले- राजनीतिक कर्ज सूद समेत लौटाऊंगा

October 29, 2026

MP विधानसभा की डिजिटल ट्रेनिंग में विधायकों की बेरुखी, पहले सत्र में 13 और दूसरे में पहुंचे सिर्फ 8 विधायक

October 29, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.