Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

दिवाली पर जरूर चखें अकबर के जमाने की मशहूर मिठाई सोहन हलवा, जानिए इसकी खासियत और बनाने का तरीका

October 29, 2026

जीत के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, ललन सिंह से मिलने से किया इनकार; बोले- राजनीतिक कर्ज सूद समेत लौटाऊंगा

October 29, 2026

MP विधानसभा की डिजिटल ट्रेनिंग में विधायकों की बेरुखी, पहले सत्र में 13 और दूसरे में पहुंचे सिर्फ 8 विधायक

October 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»पत्नी को मायके से ले जाने पर अड़ा पति, इनकार से भड़का तो ससुराल में किया हंगामा; खुद की कलाई काटकर दी फंसाने की धमकी
ट्रेंडिंग न्यूज़

पत्नी को मायके से ले जाने पर अड़ा पति, इनकार से भड़का तो ससुराल में किया हंगामा; खुद की कलाई काटकर दी फंसाने की धमकी

Daily PinchBy Daily PinchSeptember 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

भोपाल। राजधानी भोपाल के गौतम नगर इलाके में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। पत्नी के साथ वापस जाने से इनकार करने पर एक युवक कथित तौर पर चाकू लेकर ससुराल पहुंच गया और वहां काफी देर तक विवाद करता रहा। मामला बढ़ने पर युवक ने खुद की कलाई पर चाकू से वार कर लिया। घायल होने के बाद उसने ससुराल वालों को फंसाने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रक्षा बंधन पर मायके आई थी पत्नी

पुलिस के अनुसार, जेपी नगर निवासी 26 वर्षीय मोहन पंथी की बहन गीता ने वर्ष 2024 में परिवार की इच्छा के खिलाफ हर्ष मांझी से प्रेम विवाह किया था। रक्षा बंधन के मौके पर गीता अपने मायके आई थी। बताया जा रहा है कि उसने पति के साथ वापस जाने से इनकार कर दिया।इसी बात से नाराज होकर हर्ष गुरुवार रात चाकू लेकर गीता के मायके पहुंच गया और वहां विवाद करने लगा।

एक घंटे तक मोबाइल मांगने का आरोप

गीता के भाई मोहन ने पुलिस को बताया कि हर्ष ने उसकी मां प्रभा बाई को जान से मारने की धमकी दी और अपनी सास के साथ धक्का-मुक्की भी की। मोहन के मुताबिक, हर्ष करीब एक घंटे तक मोबाइल देने की मांग करता रहा। मोबाइल नहीं मिलने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।इसके बाद हर्ष का अपने साले मोहन से भी विवाद हो गया। आरोप है कि उसने मोहन को भी जान से मारने की धमकी दी।

विवाद के बीच खुद को किया घायल

परिजनों के मुताबिक, विवाद बढ़ने के दौरान हर्ष ने अपने पास रखे चाकू से अपनी ही कलाई पर वार कर लिया। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसने कथित तौर पर ससुराल वालों को मामले में फंसाने की धमकी दी।

घटना की सूचना मिलने पर गौतम नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को देखा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, बयान लिए जा रहे

मोहन की शिकायत के आधार पर गौतम नगर पुलिस ने हर्ष मांझी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के दौरान मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर रही है और पूरे विवाद की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े आरोपों और घटनाक्रम की पुष्टि के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

दिवाली पर जरूर चखें अकबर के जमाने की मशहूर मिठाई सोहन हलवा, जानिए इसकी खासियत और बनाने का तरीका

October 29, 2026

जीत के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, ललन सिंह से मिलने से किया इनकार; बोले- राजनीतिक कर्ज सूद समेत लौटाऊंगा

October 29, 2026

MP विधानसभा की डिजिटल ट्रेनिंग में विधायकों की बेरुखी, पहले सत्र में 13 और दूसरे में पहुंचे सिर्फ 8 विधायक

October 29, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

दिवाली पर जरूर चखें अकबर के जमाने की मशहूर मिठाई सोहन हलवा, जानिए इसकी खासियत और बनाने का तरीका

By Daily PinchOctober 29, 2026

दीपावली-छठ पर रेलवे की खास तैयारी, रायपुर स्टेशन पर 3 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदलेगा; 7 पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच

By Daily PinchOctober 29, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

दिवाली पर जरूर चखें अकबर के जमाने की मशहूर मिठाई सोहन हलवा, जानिए इसकी खासियत और बनाने का तरीका

October 29, 2026

जीत के बाद नीरज कुमार के बदले तेवर, ललन सिंह से मिलने से किया इनकार; बोले- राजनीतिक कर्ज सूद समेत लौटाऊंगा

October 29, 2026

MP विधानसभा की डिजिटल ट्रेनिंग में विधायकों की बेरुखी, पहले सत्र में 13 और दूसरे में पहुंचे सिर्फ 8 विधायक

October 29, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.