Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»UGC-NET 2026: इंग्लिश री-एग्जाम पर हाई कोर्ट का बड़ा दखल, NTA और केंद्र से मांगा जवाब; 9 सितंबर की परीक्षा से पहले बढ़ी हलचल
ट्रेंडिंग न्यूज़

UGC-NET 2026: इंग्लिश री-एग्जाम पर हाई कोर्ट का बड़ा दखल, NTA और केंद्र से मांगा जवाब; 9 सितंबर की परीक्षा से पहले बढ़ी हलचल

Daily PinchBy Daily PinchSeptember 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

UGC-NET 2026 :  इंग्लिश परीक्षा दोबारा कराने के फैसले को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला अब अहम मोड़ पर आ गया है। हाई कोर्ट ने परीक्षा आयोजित कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। यह याचिका जून में परीक्षा देने वाली उम्मीदवार पारुल शेओरान ने दायर की है।जस्टिस जसमीत सिंह की पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र और NTA को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी।

9 सितंबर को होनी है इंग्लिश और कॉमर्स की दोबारा परीक्षा

NTA के कार्यक्रम के अनुसार इंग्लिश और कॉमर्स विषय की दोबारा परीक्षा 9 सितंबर को आयोजित की जानी है। वहीं सोशियोलॉजी का री-एग्जाम 10 सितंबर को होगा।इससे पहले 31 अगस्त को हाई कोर्ट ने अधिकारियों से संबंधित उम्मीदवारों की परीक्षा फीस वापस करने के मुद्दे पर निर्णय लेने को कहा था।

उम्मीदवार ने री-एग्जाम के आदेश को चुनौती दी

पारुल शेओरान ने NTA के 16 अगस्त को जारी उस नोटिस को रद्द करने की मांग की है, जिसमें इंग्लिश विषय की परीक्षा दोबारा आयोजित करने की जानकारी दी गई थी।याचिका में आरोप लगाया गया है कि री-एग्जाम का फैसला मनमाने और अनुचित तरीके से लिया गया। उम्मीदवार ने इसे प्रक्रिया के लिहाज से गलत बताते हुए संविधान के अनुच्छेद 14 में दिए समानता के अधिकार का उल्लंघन भी बताया है।याचिका के मुताबिक, परीक्षा दोबारा कराने के फैसले का आधार बनने वाली जानकारी उम्मीदवारों के सामने स्पष्ट नहीं की गई और UGC-NET के सूचना बुलेटिन में निर्धारित प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया गया।

पहले हो चुकी परीक्षा के नतीजे जारी करने की मांग

याचिकाकर्ता ने अदालत से मांग की है कि इंग्लिश विषय की जो परीक्षा पहले ही आयोजित हो चुकी है, उसके परिणाम निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार घोषित करने या उस पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाए।

प्रश्नपत्रों में मिली थीं कई तरह की गलतियां

NTA ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर पद की पात्रता और PhD में दाखिले के लिए 22 से 30 जून के बीच 87 विषयों में UGC-NET परीक्षा आयोजित की थी।बाद में NTA को तीन विषयों के प्रश्नपत्रों में कथित त्रुटियों को लेकर कई शिकायतें मिलीं। इन शिकायतों की जांच के लिए एक समिति गठित की गई थी। समिति की रिपोर्ट में प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग और अनुवाद से जुड़ी कई गलतियां मिलने की बात कही गई।रिपोर्ट के अनुसार, कुछ प्रमुख विद्वानों के नामों की स्पेलिंग गलत थी, पुस्तकों के शीर्षकों में त्रुटियां थीं और प्रश्नों की भाषा, व्याकरण, लिंग-वचन, विराम चिह्न तथा तकनीकी शब्दावली से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं। इसके अलावा पहले पूछे जा चुके कई प्रश्नों के दोहराव का भी उल्लेख किया गया।अब दिल्ली हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केंद्र और NTA के जवाब पर नजर है। वहीं 9 सितंबर को प्रस्तावित री-एग्जाम को लेकर उम्मीदवारों के बीच भी इस मामले की अगली कानूनी स्थिति महत्वपूर्ण बनी हुई है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.