Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»राशिफल: रविवार का दिन कन्या राशि के लिए खोल सकता है सफलता के नए रास्ते, जानें कहां मिलेगा बड़ा लाभ
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: रविवार का दिन कन्या राशि के लिए खोल सकता है सफलता के नए रास्ते, जानें कहां मिलेगा बड़ा लाभ

Daily PinchBy Daily PinchSeptember 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Rashifal
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- चंद्रमा आज 06 सितंबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज आप नए काम आसानी से शुरू करेंगे, परंतु विचारों में स्पष्टता न होने से उलझन बढ़ेगी. व्यापार में प्रतियोगी को पछाड़ना मुश्किल होगा. अच्छी और लाभदायक यात्रा की संभावना है. दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनसे लाभ होगा. आज आप वाणी पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी के साथ कोई मतभेद हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मध्यम फलदायक है.

वृषभ- चंद्रमा आज 06 सितंबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आज मन में उलझन के चलते कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे. नए अवसर को खो देंगे. आपकी जिद के कारण किसी के साथ विवाद हो सकता है. कलाकार, लेखक और साहित्यकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे. वाणी के प्रयोग से आपके कामों में प्रगति होगी और लोग प्रभावित होंगे. नए काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है.

मिथुन- चंद्रमा आज 06 सितंबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज के दिन की शुरुआत में मन प्रफुल्लित और चित्त स्थिर होगा. आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं. सुंदर वस्त्र धारण करेंगे. नौकरी और व्यवसाय में आज आप विरोधियों को पीछे छोड़ सकेंगे. आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है. अधिक खर्च पर संयम रखें. आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल दें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है. आप किसी प्रियजन या मित्र से उपहार पाकर खुश रहेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

कर्क- चंद्रमा आज 06 सितंबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज उलझन रहेगी. नकारात्मक विचार परेशान करेंगे. व्यापार या कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है. परिजनों से मनमुटाव हो सकता है. पारिवारिक कामों के पीछे धन खर्च हो सकता है. वाणी पर संयम रखें. मन में किसी के प्रति कोई दुर्भावना हो, तो आज उसे दूर करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मानहानि एवं धनहानि हो सकती है. वाणी पर संयम रखें.

सिंह- चंद्रमा आज 06 सितंबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज का दिन रिश्तों को लेकर लाभदायी है. मित्रों से लाभ होने की संभावना है. किसी सुंदर स्थल पर घूमने जाने की संभावना है. जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद दूर हो सकेंगे, हालांकि आज कार्यस्थल पर आप कन्फ्यूजन की स्थिति में रहेंगे. अति महत्वपूर्ण निर्णय आप टाल दें. अधिकतर समय किन्हीं विचारों में खोए रह सकते हैं. व्यापार में ज्यादा लाभ के लालच से नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बेहतर है.

कन्या- चंद्रमा आज 06 सितंबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज का दिन शुभ फलदायी है. नए काम की अच्छी शुरुआत कर पाएंगे. व्यापार एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय बहुत अच्छा है. कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी. व्यापार में लाभ एवं नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. पिता से लाभ होने की संभावना है. परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा. प्रेम जीवन में आप अपने प्रिय की बातों को भी महत्व देंगे. अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय गुजार सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए भी समय लाभ का है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

तुला- चंद्रमा आज 06 सितंबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कामों में सक्रिय रहेंगे. नए काम के लिए दिन अच्छा है. लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है. नौकरी में लाभ होगा. विदेश में रहने वाले मित्रों या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे. व्यवसाय या नौकरी में सहकर्मियों का साथ कम मिलेगा. स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें. विरोधियों के साथ किसी चर्चा में ना उतरें. जीवनसाथी की बातों को भी महत्व दें.

वृश्चिक- चंद्रमा आज 06 सितंबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज का दिन शांतिपूर्वक और सावधानीपूर्वक गुजारने की सलाह आपको दी जाती है. नए काम में असफलता के योग हैं, इसलिए कोई नया काम शुरू ना करें. कार्यस्थल पर आपको काम आज बोझ लगेगा. इस दौरान आपको धैर्य से काम लेना चाहिए. क्रोध पर संयम रखें. नियम विरुद्ध एक्टिविटी से दूर रहें. खर्च के बढ़ जाने से आर्थिक संकट भी खड़ा हो सकता है. घर-परिवार के सदस्यों के साथ समय अच्छा रहेगा, हालांकि नकारात्मक विचारों से आज आप दूर रहें.

धनु- चंद्रमा आज 06 सितंबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज का दिन आनंदपूर्वक गुजरेगा. मनोरंजन में आपका ध्यान ज्यादा रहेगा. नए मित्र के मिलने से आपको आनंद मिलेगा. मित्रों के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है, लेकिन आपको बाहर जाने में सावधानी रखनी चाहिए. साझेदारी से लाभ होगा. घर-परिवार में वातावरण अच्छा बना रहेगा. गृहस्थ जीवन में चल रहा पुराना विवाद दूर हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम है, इसलिए आपको बेहद ध्यान रखना पड़ सकता है.

मकर- चंद्रमा आज 06 सितंबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. व्यापार में विकास के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा. नए लोगों से संपर्क बनेंगे. धन के लेन-देन में भी सफलता मिलेगी. नौकरी में अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे. सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, हालांकि दोपहर बाद अचानक किसी बात की चिंता आपको हो सकती है. इस कारण तनाव बढ़ सकता है.

कुंभ- चंद्रमा आज 06 सितंबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. मानसिक अशांति और चिंता से भरा दिन है. तेजी से बदलते विचारों के कारण अनिर्णय की स्थिति रहेगी, इसलिए ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकेंगे. संतान की चिंता आपको परेशानी में डाल सकती है. पेट की बीमारी से पीड़ित होने की आशंका है. कार्य में असफलता आपको हताशा देगी. आकस्मिक धन खर्च होगा. साहित्य लेखन के लिए अनुकूल दिन है. तनाव दूर करने के लिए योग या मेडिटेशन का सहारा लें. परिजनों के विचारों का भी सम्मान करें.

मीन- चंद्रमा आज 06 सितंबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आपको आज के दिन सावधानी रखने की सलाह दी जाती है. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद पैदा होगा. विवाद से बचने के लिए आपको ज्यादातर समय मौन रहना होगा. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. किसी चिंता के साथ ही धन और मानहानि हो सकती है. नौकरी में समस्याएं हो सकती है. आप अपने काम को ईमानदारी से करने की कोशिश करें. स्थायी संपत्ति के दस्तावेज बनवाने में ध्यान रखें. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही आपको नुकसान दे सकती है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

पंचांग: गुरुवार के दिन ये छोटी सी सावधानी बदल सकती है पूजा का असर, जानिए किस तरह नारायण की आराधना से मिलेगा विशेष लाभ

September 10, 2026

राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्यों रहेगा खास, धन से जुड़े फैसले और गुस्से पर नियंत्रण दिला सकता है बड़ा फायदा

September 10, 2026

पंचांग : बुधवार का यह खास संयोग बदल सकता है जीवन की दिशा, पुराने पापों के प्रायश्चित से मिलेगा आशीर्वाद और नई शुरुआत का अवसर

September 9, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.