Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»महिलाओं-बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कर रही निरंतर कार्य: शिवराज सिंह
ट्रेंडिंग न्यूज़

महिलाओं-बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कर रही निरंतर कार्य: शिवराज सिंह

Daily PinchBy Daily PinchSeptember 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं-बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। आरसेटी के माध्यम से महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान शनिवार को मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण के लिए आईं सभी सम्मानीय महिलाओं से आत्मीय चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया। खातेगांव में आयोजित इस मुख्य कार्यक्रम से केन्द्रीय मंत्री चौहान ने वर्चुअली माध्यम से विदिशा, सीहोर और रायसेन के प्रशिक्षण केंद्रों का भी एक साथ शुभारंभ किया। इस दौरान इन तीनों जिलों के प्रशासनिक अधिकारी और प्रशिक्षणार्थी महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ी।

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल खातेगांव तक सीमित नहीं है, बल्कि अलग-अलग जिलों से जुड़ी महिलाओं को भी इन योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ मिल रहा है। आरसेटी के माध्यम से व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं के लिए रहने एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने के लिए भी सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। साथ ही युवाओं एवं महिलाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग, कौशल विकास एवं करियर काउंसलिंग जैसी गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देवास जिले में 25 सितंबर से ‘समृद्धि अभियान’ का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की बहनों के खातों में राशि अंतरित की जा रही है। महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है तथा अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश में स्वयं सहायता समूहों को लगभग 10 लाख करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे महिलाएं स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर सकें और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नशा परिवार और समाज के विकास में बाधक है। नशे से व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक परिवर्तन आता है और परिवार प्रभावित होता है। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने तथा जिले में नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी रूप से चलाने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशा नहीं करने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प भी दिलाया।

रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण के चेक वितरित

केंद्रीय मंत्री चौहान ने रोजगार स्थापित करने के लिए श्री राम शंकर कौशल को एक लाख 90 हजार रुपये तथा कमलेश राठौर को 3 लाख रुपये के ऋण वितरण के चेक प्रदान किए। लाभार्थियों ने आईसीटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बताया गया कि आरसेटी द्वारा एक वर्ष तक पौधारोपण करने का संकल्प लिया गया है। इसके तहत नियमित रूप से पौधे लगाए जाएंगे और उनके संरक्षण का कार्य भी किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री चौहान ने आरसेटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लिए गए इस संकल्प की सराहना की।

कौशल विकास प्रशिक्षण के शुभारंभ के उपरांत केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को उल्लासपूर्ण माहौल में खातेगांव क्षेत्र की सैकड़ों बहनों ने कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबे और यशस्वी जीवन की कामना की। चौहान ने भी सभी बहनों को सुरक्षा और उनके सर्वांगीण विकास का वचन दिया।

सिलाई प्रशिक्षण और उद्यमिता मार्गदर्शन से मिलेगी नई उड़ान

यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम बैंक ऑफ इंडिया स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस कोर्स के तहत ग्रामीण महिलाओं को महिला वस्त्र निर्माण (सिलाई) का व्यावहारिक व तकनीकी कौशल सिखाया जाएगा। इसके साथ ही, उन्हें स्वयं का व्यवसाय (उद्यमिता) और स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और वित्तीय साक्षरता भी प्रदान की जाएगी, जिससे ग्रामीण महिलाएं पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खातेगांव में आयोजित एक ‘मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह’ में सहभागिता की। खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशस्ति पत्र और लैपटॉप का वितरण किया गया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.