Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

भाई ही निकला सबसे बड़ा ठग! बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना …

August 7, 2026

गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मौत के घाट उतारा पिता, फोटो खींचकर दी चेतावनी; ताकि कोई और न करे ये गुनाह …

August 7, 2026

गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- उनका जीवन आज भी प्रेरणास्रोत

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»जॉब»CBSE ने स्कूलों में AI शिक्षा का प्रस्ताव पेश किया, कक्षा 3 से 12 तक होगा कोर्स
जॉब

CBSE ने स्कूलों में AI शिक्षा का प्रस्ताव पेश किया, कक्षा 3 से 12 तक होगा कोर्स

Daily PinchBy Daily PinchNovember 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
CBSE
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

देश की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब बच्चे छोटी कक्षाओं से ही तकनीक की दुनिया से जुड़ेंगे. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. यह कोर्स कक्षा 3 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए होगा. सीबीएसई ने यह ड्राफ्ट एनसीईआरटी (NCERT) को भेज दिया है, ताकि विशेषज्ञों की टीम इसकी समीक्षा कर सके और इसे अंतिम रूप दे सके.

रिपोर्ट्स के अनुसार CBSE से ड्राफ्ट मिलने के बाद एक विशेषज्ञ कमेटी बनाई जा रही है, जो एआई कोर्स के इस ड्राफ्ट की जांच करेगी. यह कमेटी देखेगी कि इसमें क्या बदलाव किए जाने चाहिए और भारत के स्कूलों की जरूरतों के हिसाब से इसे कैसे लागू किया जाए. इसके बाद करिकुलम को मंजूरी दी जाएगी और फिर इसे देशभर के स्कूलों में लागू किया जाएगा.

शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा विभाग ने तय किया है कि बच्चों को कक्षा 3 से ही एआई और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग की समझ दी जाएगी. इसका उद्देश्य है कि बच्चे शुरुआती उम्र से ही तकनीक और नई सोच से परिचित हों. मंत्रालय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे एआई कोर्स का अध्ययन किया जा रहा है, लेकिन नया भारतीय कोर्स पूरी तरह देश की शिक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है.

शिक्षकों को भी किया जा रहा रेडी

केवल कोर्स बनाना ही नहीं, बल्कि शिक्षकों को भी इसके लिए तैयार किया जाएगा. शिक्षा मंत्रालय ने दिसंबर 2025 तक रिसोर्स मटेरियल, हैंडबुक और डिजिटल कंटेंट तैयार करने का लक्ष्य तय किया है. जब एनसीईआरटी करिकुलम को अंतिम रूप दे देगा, तब अप्रैल 2026 सत्र से पहले शिक्षकों की ट्रेनिंग शुरू की जाएगी, ताकि जब नया सत्र शुरू हो तो सभी स्कूलों में एआई पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू की जा सके.

दिल्ली ब्लास्ट से दहले साउथ स्टार्स: नागार्जुन और अल्लू अर्जुन ने जताया दुख, बोले- निर्दोषों की मौत दिल तोड़ देने वाली

इतने स्टूडेंट्स ने किया सेलेक्ट

अभी तक CBSE स्कूलों में 8वीं कक्षा से एआई एक वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाया जाता है, लेकिन राज्य शिक्षा बोर्डों में यह सुविधा सभी छात्रों को नहीं मिलती. अब योजना है कि अगले सत्र से देश के हर स्कूल बोर्ड में एआई विषय का विकल्प उपलब्ध कराया जाए. 2019 में CBSE ने अपने पाठ्यक्रम में एआई विषय की शुरुआत की थी. सत्र 2024-25 में 4538 स्कूलों के करीब 7.9 लाख छात्रों ने 9वीं और 10वीं में एआई विषय चुना, जबकि 944 स्कूलों के 50,343 छात्रों ने सीनियर सेकेंडरी स्तर पर इसे अपनाया. अब यह संख्या आने वाले वर्षों में और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है.

क्या बोले एक्सपर्ट्स?

एनसीईआरटी की संस्था ‘परख’ की एक रिपोर्ट के अनुसार देश के सिर्फ 9.52% स्कूल बोर्डों ने ही अब तक स्किल सब्जेक्ट को अनिवार्य बनाया है, जबकि बाकी 90% बोर्डों में यह अभी भी वैकल्पिक है. शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में स्किल विषयों को भी जरूरी बनाया जाना चाहिए, ताकि बच्चे केवल थ्योरी नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान भी हासिल कर सकें.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

CBSE 12 Board: 12वीं के लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट, खुल गया री-इवैल्युएशन पोर्टल

June 2, 2026

BPSC AEDO Admit Card 2026 Out: देखें परीक्षा की तारीख़ और डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

April 3, 2026

JEE Mains City Slip 2026 Released: यहाँ से डाउनलोड करें Session 2 की परीक्षा का सिटीस्लिप

March 24, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

भाई ही निकला सबसे बड़ा ठग! बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना …

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मौत के घाट उतारा पिता, फोटो खींचकर दी चेतावनी; ताकि कोई और न करे ये गुनाह …

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- उनका जीवन आज भी प्रेरणास्रोत

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उपराष्ट्रपति समेत भाजपा नेताओं ने की स्वदेशी अपनाने की अपील

By Daily PinchAugust 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

भाई ही निकला सबसे बड़ा ठग! बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना …

August 7, 2026

गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मौत के घाट उतारा पिता, फोटो खींचकर दी चेतावनी; ताकि कोई और न करे ये गुनाह …

August 7, 2026

गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- उनका जीवन आज भी प्रेरणास्रोत

August 7, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.