Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

पेट्रोल के दाम में बड़ा अंतर! इंदौर से भोपाल और दिल्ली तक जानिए आज का ताजा रेट

November 7, 2026

धनतेरस पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदारी का शानदार मौका! जानिए दिल्ली से चेन्नई तक आज के ताजा भाव

November 7, 2026

पंचांग: आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

November 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»सिम्स में सीनियर सिटीजन काउंटर को लेकर बवाल, दवा कक्ष में घुसकर कर्मचारियों को धमकाने का आरोप; वीडियो वायरल होते ही युवक गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़

सिम्स में सीनियर सिटीजन काउंटर को लेकर बवाल, दवा कक्ष में घुसकर कर्मचारियों को धमकाने का आरोप; वीडियो वायरल होते ही युवक गिरफ्तार

Daily PinchBy Daily PinchSeptember 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में सीनियर सिटीजन के लिए निर्धारित दवा काउंटर को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने कथित तौर पर दवा वितरण कक्ष में घुसकर कर्मचारियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान फार्मासिस्ट समेत अन्य कर्मचारियों को धमकाने का भी आरोप है। करीब आधे घंटे तक दवा वितरण व्यवस्था प्रभावित रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, सरजू बगीचा निवासी 22 वर्षीय प्रियांशु मिश्रा शनिवार को अपने दादा के लिए दवा लेने सिम्स पहुंचा था। वह दवा लेने के लिए सीनियर सिटीजन काउंटर की कतार में खड़ा हो गया। कर्मचारियों ने उसे बताया कि वह स्वयं वरिष्ठ नागरिक नहीं है, इसलिए उसे सामान्य दवा वितरण काउंटर से दवा लेनी होगी।

इसी बात को लेकर युवक और कर्मचारी के बीच बहस शुरू हो गई। युवक का तर्क था कि वह अपने दादा के लिए दवा लेने आया है, इसलिए उसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए बने काउंटर से दवा मिलनी चाहिए। कुछ देर में बहस ने विवाद का रूप ले लिया।

दवा वितरण कक्ष में घुसने का आरोप, कर्मचारियों से हुई तीखी बहस

पुलिस के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद युवक कथित तौर पर दवा वितरण कक्ष के अंदर पहुंच गया। वहां मौजूद फार्मासिस्ट से उसकी बहस होने लगी। स्थिति बिगड़ती देख अन्य कर्मचारी बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि युवक ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी।

बताया गया कि करीब 15 मिनट तक दवा वितरण कक्ष में हंगामा चलता रहा। इसके चलते अस्पताल की दवा वितरण व्यवस्था भी प्रभावित हुई और लगभग आधे घंटे तक कामकाज बाधित रहा।

खुद को पुलिस अधिकारी का रिश्तेदार बताकर धमकाने का आरोप

घटना के दौरान अस्पताल में मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में युवक कर्मचारियों से बहस करता और उन्हें धमकाता हुआ दिखाई दे रहा है।

सूत्रों के अनुसार, युवक ने कथित तौर पर खुद को सिविल लाइन थाने के टीआई का रिश्तेदार बताया और कर्मचारियों को देख लेने की धमकी दी। वीडियो में वह टीआई को अपना मौसा बताते हुए कर्मचारियों को घसीटकर ले जाने और मारपीट करने जैसी बातें करता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की पहचान और गिरफ्तारी

मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान सरजू बगीचा निवासी प्रियांशु मिश्रा, पिता दीपक मिश्रा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

एडिशनल एसपी पंकज पटेल के अनुसार, आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने युवक से उसके व्यवहार को लेकर कर्मचारियों से माफी भी मंगवाई और इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्ड किया।

घटना के बाद सिम्स अस्पताल में कर्मचारियों की सुरक्षा और दवा वितरण केंद्र में व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी सवाल उठे हैं।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

पेट्रोल के दाम में बड़ा अंतर! इंदौर से भोपाल और दिल्ली तक जानिए आज का ताजा रेट

November 7, 2026

पंचांग: आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

November 7, 2026

7 नवंबर 2026 का राशिफल: छोटी दीपावली पर इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, पढ़ें भविष्यफल

November 7, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

पेट्रोल के दाम में बड़ा अंतर! इंदौर से भोपाल और दिल्ली तक जानिए आज का ताजा रेट

By Daily PinchNovember 7, 2026
बिजनेस

धनतेरस पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदारी का शानदार मौका! जानिए दिल्ली से चेन्नई तक आज के ताजा भाव

By Daily PinchNovember 7, 2026
एस्ट्रोलॉजी

पंचांग: आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

By Daily PinchNovember 7, 2026
एस्ट्रोलॉजी

7 नवंबर 2026 का राशिफल: छोटी दीपावली पर इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, पढ़ें भविष्यफल

By Daily PinchNovember 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

पेट्रोल के दाम में बड़ा अंतर! इंदौर से भोपाल और दिल्ली तक जानिए आज का ताजा रेट

November 7, 2026

धनतेरस पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदारी का शानदार मौका! जानिए दिल्ली से चेन्नई तक आज के ताजा भाव

November 7, 2026

पंचांग: आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

November 7, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.