Manu Bhaker Misses Medal: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग स्पर्धा में भारतीय शूटर मनु भाकर फाइनल में मेडल जीतने से चूक गई हैं. महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में मनु पांचवें स्थान पर रही. इस दौरान वह 18वें शॉट के बाद बाहर हो गई. फाइनल में मनु का प्रदर्शन शुरुआत से ही अच्छा नहीं रहा था, जिसके बाद वह एलिमिनेशन राउंड में पहुंची थी और वहां भी उनकी खराब लय दिखी जिसके चलते उन्हें बाहर होना पड़ा.
मेडल से चूकीं मनु भाकर
10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में मनु भाकर 181.1 पॉइंट्स के साथ पांचवें पायदान पर रही. क्वालिफिकेशन में मनु ने 579-20x पॉइंट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था. फाइनल में मनु भाकर पांचवें स्थान पर रहकर एलिमिनेट हो गई हैं. वह मेडल जीतने से चूंक गई हैं. फाइनल में मनु ने 181.1 का स्कोर बनाया और वह बाहर हो गई. इस स्पर्धा में कोरिया की चू गाउन ने स्वर्ण पदक जीता.
मीराबाई चानू की गोल्ड पर नजर
भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के लिए एशियन गेम्स 2026 बेहद खास माना जा रहा है. ओलंपिक मेडलिस्ट, कॉमवेल्थ गेम्स में पदक जीत चुकी वर्ल्ड चैंपियन मीराबाई चानू की नजर एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने पर है. बता दें, चानू एशियन गेम्स में अब तक एक भी पदक नहीं जीत पाई हैं. इसी कमी को पूरा करने के इरादे से वह 49 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उतरी हैं.
जय मीणा ने रचा इतिहास
एशिया गेम्स 2026 में सॉफ्ट टेनिस में भारत के जय मीणा ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. सेमीफाइनल में उन्होंने जापान के ताकुया कुरोसाका से 2-4 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा. बता दें, एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में भारत का यह पहला पदक है.

