Mirabai Chanu Wins Silver: भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. चानू ने 49केगी केटेगरी के सेमीफाइनल में अब तक शानदार प्रदर्शन किया. चानू ने महिलाओं की 49किलोग्राम स्नैच में तीन प्रयासों में क्रमश: 83, 85 और 87 किलो वजन उठाया. इसी के साथ भारत ने करीब 28 साल बार एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग में कोई मेडल जीता है.
मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर
एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीत लिया है. एशियन गेम्स में यह चानू का पहला मेडल है. वहीं, डेमोक्रेटिक रिरिपब्लिक ऑफ कोरिया की री सोंग-गम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. कर्णम मल्लेश्वरी के बाद मीराबाई चानू सभी इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग इवेंट्स में मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय वेटलिफ्टर बन गई हैं.

