Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»आज मकर राशि वालों के लिए धन के मामले में खास दिन, निवेश से लाभ के संकेत; बोलते समय रहें सावधान
एस्ट्रोलॉजी

आज मकर राशि वालों के लिए धन के मामले में खास दिन, निवेश से लाभ के संकेत; बोलते समय रहें सावधान

Daily PinchBy Daily PinchSeptember 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Rashifal
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- 24 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज सामाजिक काम में व्यस्त रहेंगे. मित्रों से मुलाकात होगी और धन भी खर्च कर सकते हैं. अचानक धन लाभ होने से आप खुश भी हो जाएंगे. प्रोफेशनल मोर्चे पर दिन अनुकूल होगा. सरकारी कामकाज अच्छी तरह पूरे होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं. आज किसी खास व्यक्ति के साथ मिलना हो सकता है. संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे. विवाह योग्य जातकों के पास वैवाहिक प्रस्ताव आने की संभावना है. प्रेम जीवन में आज धैर्य की परीक्षा रहेगी. अपने प्रिय के साथ ज्यादा मजाक आपको भारी भी पड़ सकता है. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही बड़े रोग का कारण बन सकती है.

वृषभ- 24 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. आज आप नए काम का आरंभ कर सकेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ है. उन्हें आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिलेगा. अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे. उच्च अधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा. सरकारी लाभ मिलेगा. व्यापारियों के लिए लाभ का दिन है. गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी. अधूरे काम पूरे होंगे. दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी. प्रेम जीवन में संतुष्टि रहेगी. अपने प्रिय का साथ पाकर खुशी बहुत बढ़ेगी. वित्तीय मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है. आय बढ़ाने के लिए किया गया काम आगे आपको लाभ दे सकता है.

मिथुन- 24 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों से भरा रहेगा. थकान और आलस्य के चलते किसी काम में मन नहीं लगेगा. पेट दर्द से परेशानी होगी. धन का अपव्यय होगा. व्यवसाय में बाधाएं आएंगी. सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा. संतान की चिंता रहेगी. सरकारी काम में बाधा आ सकती है. आज किसी भी काम का आरंभ ना करें और विरोधियों के साथ किसी गहन चर्चा में ना उतरें.

कर्क- 24 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. मन का नकारात्मक व्यवहार आपको हताश करेगा. बाहर का खाने-पीने से स्वास्थ्य खराब होगा. क्रोध को नियंत्रण में रखें. परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है. नए संबंध तकलीफदायक साबित होंगे. पैसे की तंगी होगी. दुर्घटना और ऑपरेशन की आशंका बनी रहेगी, इसलिए ध्यान रखें. ईश्वरभक्ति से राहत महसूस कर सकेंगे. आज विद्यार्थियों के लिए थोड़ा मुश्किलभरा समय होगा. जल्दबाजी से नुकसान होने की आशंका रहेगी.

सिंह- 24 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज जीवनसाथी से मनमुटाव की आशंका रहेगी. पति-पत्नी में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है. व्यापारी भागीदारों के साथ धैर्य से चर्चा करें. सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले, इसका ध्यान रखें. मित्रों के साथ आपकी मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को भी कोई अरुचिकर काम करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य है.

कन्या- 24 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहने से मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा. काम में सफलता और यश मिलेगा. ऑफिस में सहकर्मियों की मदद आपको मिल पाएगी. व्यापार में विरोधियों को झुकना पड़ेगा. ननिहाल से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. आज कोई अधूरा पड़ा काम पूरा हो सकता है.

तुला- 24 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को काम में लगा सकेंगे. बौद्धिक प्रवृत्तियों और चर्चा में भाग लेना पसंद आएगा. संतान से शुभ समाचार मिलेगा. उनकी प्रगति होगी. स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा. अत्यधिक विचार करने से मन विचलित होगा. सामान्य रूप से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. आज आप आसानी से सभी काम पूरे कर सकेंगे.

वृश्चिक- 24 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आपको आज का दिन शांति से व्यतीत करने की सलाह दी जाती है. शारीरिक स्वास्थ्य तो बिगड़ेगा ही, मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह सकेंगे. माता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता रहेगी. परिवार के सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुःखी होगा. स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है. नुकसान होने की आशंका रहेगी. पानी वाली जगहों से भय रहेगा.

धनु- 24 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. आज आप ज्योतिष और आध्यात्मिक बातों में खूब रुचि लेंगे. भाई-बहनों संग व्यवहार अच्छा रहेगा. नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है. मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी. काम में सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे. विरोधियों पर विजय मिलेगी. किसी यात्रा पर जा सकते हैं. भाग्यवृद्धि के साथ-साथ सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा.

मकर- 24 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. संयमित वाणी आपको बहुत-सी मुसीबतों से बचा लेगी. सोच-विचार कर बोलें. परिजनों संग गलतफहमी होने से अस्वस्थता का अनुभव होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. शेयर बाजार में पूंजी निवेश होगा. गृहिणियां मानसिक असंतोष का अनुभव करेंगी. विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नहीं लगेगा.

कुंभ- 24 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आज का दिन फलदायी है. आज आप प्रसन्न रहेंगे. भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव होगा. परिजनों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. दोस्तों से उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे. आध्यात्मिक विचार आपके हृदय और मन को छू लेंगे. नौकरीपेशा लोग भी अपने कार्य को आसानी से पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा.

मीन- 24 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. कोर्ट-कचहरी या स्थायी संपत्ति की झंझट में ना पड़ें. एकाग्रता से आज फायदा होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. स्वजनों से दूर जाना पड़ सकता है. परिजनों के साथ मतभेद रहेगा. ज्यादा लाभ के लालच में हानि न हो जाएं इसका भी ध्यान रखें. लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लें. दुर्घटना का भय रहेगा. किसी के साथ बातचीत में गलतफहमी हो सकती है. आज का दिन धैर्य के साथ गुजारें.


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

श्री चरणी ने रचा इतिहास, 817 रेटिंग पॉइंट के साथ बनीं दुनिया की नंबर-1 T20 गेंदबाज और तोड़ा मेगन शूट का रिकॉर्ड

By Daily PinchSeptember 29, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.