Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

September 30, 2026

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

September 30, 2026

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»लाइफस्टाइल»Sonali Hinge: एक पुलिस कॉन्स्टेबल जिसने 13 साल की बच्ची की ज़िंदगी बदल दी, सोनाली हिंगे की प्रेरक कहानी
लाइफस्टाइल

Sonali Hinge: एक पुलिस कॉन्स्टेबल जिसने 13 साल की बच्ची की ज़िंदगी बदल दी, सोनाली हिंगे की प्रेरक कहानी

Daily PinchBy Daily PinchNovember 14, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Sonali
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Sonali Hinge: कभी-कभी किसी की छोटी-सी कोशिश किसी की पूरी जिंदगी बदल देती है। ऐसा ही पुणे की पुलिस कॉन्स्टेबल सोनाली हिंगे ने किया जिन्होंने न केवल 13 साल की बच्ची का बाल विवाह रुकवाया, बल्कि उस बच्ची को फिर से स्कूल लौटने का हक़ दिलाया। एक बेटी जो पारिवारिक परिस्थितियों के कारण मानसिक रूप से परेशान थी, उन्हें भी मदद दिलाई। उनकी कहानी सिर्फ एक पुलिस केस नहीं, बल्कि संवेदना, साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल है। आइए जानते हैं दामिनी मार्शल सोनाली हिंगे के बारे में।

Sleeping Late Night: रात को ज्यादा देर तक जागना बन सकता है खतरा, जानिए शरीर और दिमाग पर इसके 5 बड़े नुकसान

कौन हैं सोनाली हिंगे?

सोनाली हिंगे पुणे पुलिस की ‘दामिनी मार्शल टीम’ की सदस्य हैं। यह एक ऐसी टीम है जो महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए सड़कों, स्कूलों और समाज में सक्रिय भूमिका निभाती है। उनकी पहचान सिर्फ वर्दी से नहीं, बल्कि उस ममता भरी संवेदना से है जिसने कई लड़कियों का भविष्य अंधेरे से रोशनी की ओर मोड़ दिया।

दामिनी मार्शल क्या है?

दामिनी मार्शल पुणे पुलिस की एक स्पेशल महिला पुलिस टीम है, जिसका गठन संकट में फंसी महिलाओं और लड़कियों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए किया गया है। ये महिलाएं कमांडो वर्दी पहनती हैं और सड़कों पर गश्त करती हैं। अपराध रोकने से लेकर स्कूलों में जागरूकता अभियान भी चलाती हैं।

सोनाली हिंगे ने रोका बाल विवाह

शिवाजीनगर के एक स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा ने अचानक स्कूल जाना बंद किया तो टीचर को कुछ शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि लड़की के माता-पिता जो दिहाड़ी मजदूर हैं, आर्थिक तंगी के कारण उसकी शादी कराना चाहते थे। यह खबर सुनते ही कॉन्स्टेबल सोनाली हिंगे हरकत में आईं। वह बच्ची के घर पहुंचीं और उनके माता पिता को समझाया। उन्होंने बड़ी विनम्रता से कहा, “शादी कोई समाधान नहीं, बेटी की पढ़ाई ही उसका भविष्य है।” उनकी संवेदनशीलता ने असर किया। लड़की के पिता ने अपनी गलती मानी और वादा किया कि उनकी चारों बेटियां पढ़ाई पूरी करेंगी और आत्मनिर्भर बनने के बाद ही शादी करेंगी।

तनावग्रस्त बेटी की मदद को बढ़ाया हाथ

ये कोई एक केस नहीं, उन्होंने पारिवारिक परेशानियों के चलते घर छोड़ने का इरादा बना चुकी 10वीं की छात्रा की भी मदद की। बच्ची ने स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम के तहत आई दामिनी मार्शल सोनाली हिंगे के नंबर पर काॅल करके उनसे मदद मांगी। लड़की ने बताया कि माता पिता के झगड़ों और तलाक की अर्जी देने के कारण वह बहुत दुखी है और घर छोड़कर जाना चाहती है। इस पर सोनाली उससे मिलने पहुंचीं और उसे समझाने के साथ ही भावनात्मक तौर पर सहारा दिया।

इसके बाद वह छात्रा के माता पिता से मिलीं और उन्हें बच्ची की मानसिक स्थिति से अवगत कराया। इस पर उसके माता पिता को अहसास हुआ कि घर की परिस्थितियों का असर उनकी बेटी के बाल मन को बहुत बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। उन्होंने तलाक की अर्जी वापस लेकर साथ रहने का फैसला लिया और अपनी बेटी को एक खुशहाल परिवार देने का प्रयास करने का वादा भी किया।

मानवता की मिसाल बनीं सोनाली हिंगे

सोनाली का यह कार्य कानून के दायरे से बढ़कर मानवता की जीत है। उन्होंने एक बच्ची का नहीं, बल्कि एक पूरे परिवार की मानसिकता बदल दी। उन्होंने यह साबित किया कि एक संवेदनशील पुलिसकर्मी सिर्फ कानून की रक्षक नहीं, बल्कि समाज की दिशा बदलने वाली प्रेरणा भी हो सकती है। सोनाली हिंगे ने दिखाया कि सशक्त महिला वह नहीं जो सिर्फ अपने लिए लड़ती है, बल्कि वह है जो किसी और की लड़ाई को अपना बनाती है। उनका यह कदम ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की सच्ची भावना का जीता-जागता उदाहरण है।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

September 23, 2026

फैशन से निकला यह शब्द अब बन गया Gen-Z का नया तंज, सोशल मीडिया पर ‘Polyester’ कहने का आखिर क्या है मतलब

September 5, 2026

प्रसाद में लाएं ऐसा स्वाद, धनिया पंजीरी की खुशबू और जायका बढ़ाने के लिए मिलाएं ये खास चीजें

September 5, 2026

Latest News

खेल

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

भारत में Apple Pay की शुरुआत, iPhone से कार्ड पेमेंट का बदला तरीका; जानें कैसे करेगा काम और अभी किन कार्ड्स को मिला सपोर्ट

By Daily PinchSeptember 30, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

September 30, 2026

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

September 30, 2026

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.