Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

September 30, 2026

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

September 30, 2026

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»होर्मुज में ईरान ने पकड़ा अमेरिकी अंडरवॉटर ड्रोन, REMUS 600 को बनाया कब्जे में
ट्रेंडिंग न्यूज़

होर्मुज में ईरान ने पकड़ा अमेरिकी अंडरवॉटर ड्रोन, REMUS 600 को बनाया कब्जे में

Daily PinchBy Daily PinchSeptember 28, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

तेहरान
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसेना के एक ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल (ड्रोन पनडुब्बी) को पकड़ा है। इसका नाम REMUS 600 ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल है। यह होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के बिछाए बारूदी सुरंगों का पता लगा रही थी। इस दौरान ईरानी नौसेना ने उसकी गतिविधियों को ट्रैक किया और उसे वापस लौटने से पहले पकड़ लिया। इसे अमेरिकी नौसेना के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। इससे होर्मुज को वैश्विक नौवहन के लिए खोलने के अमेरिका की कोशिशों पर भी पानी फिर सकता है।

अमेरिकी नौसेना का ‘रेमस 600’ ईरान के कब्जे में
ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका के एक ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल (पानी के नीचे चलने वाले बिना चालक के वाहन) को पकड़ा है। उन्होंने इस बिना चालक वाले वाहन को “रेमस 600 नाम का एक एडवांस्ड सबमर्सिबल” बताया और कहा कि “अब यह फोर्स के विशेषज्ञों के पास है ताकि इससे जानकारी निकाली जा सके।”

IRGC ने बताया- कैसे पकड़ी अमेरिकी ‘पनडुब्बी’
अर्ध-सरकारी फार्स समाचार एजेंसी ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के बयान का हवाला देते हुए कहा, “IRGC नेवी के नाविकों ने खुफिया जानकारी और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम की मदद से किए गए एक जटिल ऑपरेशन में, अमेरिका की ‘आतंकवादी सेना’ के एक एडवांस्ड ड्रोन को रोका, जो होर्मुज जलडमरूमध्य में जासूसी का काम कर रहा था।” उन्होंने आगे कहा, “IRGC नेवी साफ तौर पर कहती है कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है, और हम खतरनाक गतिविधियों और बिना इजाज़त आवाजाही के खिलाफ सख्त और लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।”

रेमस 600 ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल क्या है?
REMUS 600 ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल को कोंग्सबर्ग मैरीटाइम की सहायक कंपनी हाइड्रॉइड ने अमेरिकी नौसेना अनुसंधान कार्यालय के सहयोग से डिजाइन और विकसित किया है। इसका मकसद अमेरिकी नौसेना को महासागरीय और उथले जल दोनों क्षेत्रों में मिशनों में सहायता करना है। रेमस 600 उथले और गहरे पानी में समुद्री बारूदी सुरंगों का पता लगाने, निगरानी और टोही मिशन, जल सर्वेक्षण और जासूसी अभियानों को अंजाम दे सकता है। REMUS 600 AUV की लंबाई 4.3 मीटर और व्यास 0.7 मीटर है। तटस्थ रूप से तैरने की स्थिति में इसका वजन 320 किलोग्राम है। रेमस 600 2 मीटर/सेकंड की गति से 150 किमी से 200 किमी की दूरी तय कर सकता है और अधिकतम 600 मीटर की गहराई पर काम कर सकता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

September 30, 2026

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

September 30, 2026

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026

Latest News

खेल

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

By Daily PinchSeptember 30, 2026

भारत में Apple Pay की शुरुआत, iPhone से कार्ड पेमेंट का बदला तरीका; जानें कैसे करेगा काम और अभी किन कार्ड्स को मिला सपोर्ट

By Daily PinchSeptember 30, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

September 30, 2026

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

September 30, 2026

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.