Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»राशिफल: आज मेष राशि वालों की बल्ले-बल्ले, काम में मिलेगी पहचान और लाभ के अवसर
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: आज मेष राशि वालों की बल्ले-बल्ले, काम में मिलेगी पहचान और लाभ के अवसर

Daily PinchBy Daily PinchSeptember 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Rashifal
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- 29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आज आपका दिन अनुकूलता से भरा रहेगा. सभी कामों में सफलता मिलने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी. आर्थिक क्षेत्र में आपका दिन लाभदायक साबित होगा. मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात से घरेलू वातावरण आनंद और उल्लास से भरा रहेगा. उत्तम वस्त्र और भोजन मिलेगा. मित्र वर्ग तथा रिश्तेदारों से उपहार मिल सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है.

वृषभ- 29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आज आपको सावधानीपूर्वक रहने की जरूरत है. आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा रहेगा. स्वास्थ्य भी नरम रहेगा. विशेष रूप से आंख में तकलीफ होगी. स्नेहीजनों और परिजनों के साथ मनमुटाव के अवसर खड़े होने से मन में ग्लानि का अनुभव होगा. कार्य अधूरे रह सकते हैं. किसी नए काम को शुरू करने की बजाय अधूरे पड़े काम को करने की कोशिश करें. खर्च की मात्रा बढ़ेगी. उचित पारिश्रमिक नहीं मिलने से मन में निराशा होगी. बड़ों की सलाह के बिना कोई गलत निर्णय ले सकते हैं.

मिथुन- 29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आपका आज का दिन विविध लाभों की प्राप्ति कराने वाला होगा. परिवार में पुत्र और पत्नी से लाभदायक समाचार मिलेंगे. मित्रों संग मुलाकात आपको आनंदित करेगी. व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी. नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी. विवाहोत्सुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है. महिला मित्रों से लाभ होगा. आनंददायक प्रवास का आयोजन होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

कर्क- 29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. ऑफिस में उच्चाधिकारी आपसे खुश होकर उत्साह बढ़ाएंगे. पदोन्नति या वेतनवृद्धि होने की संभावना है. परिवार के सदस्यों के साथ सम्बंध मजबूत होंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होने से प्रसन्नता मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सरकारी कामकाज भी अच्छी तरह पूरे होंगे. आज कोई अधूरा काम भी पूरा करेंगे. आपके लिए समय लाभ का बना रहेगा. हालांकि पैसों का निवेश करने से पहले आपको बेहद ध्यान रखना होगा.

सिंह- 29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. उग्रता और क्रोध से मन कहीं नहीं लगेगा. वाद-विवाद में इगो के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. उतावलेपन में निर्णय लेने से नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी. नौकरी और व्यापार में अवरोध आने से निर्धारित काम पूरे नहीं कर सकेंगे. धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा. प्रेम जीवन में सकारात्मक स्थिति के लिए आपको अपने प्रिय की भावनाओं को भी महत्व देना चाहिए.

कन्या- 29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आपको खान-पान में विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. आवेश और क्रोध की अधिकता रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. ज्यादा काम के कारण आज आप चिड़चिड़े हो सकते हैं. वाणी पर भी संयम बरतने की जरूरत है. अनैतिक कामों से दूर रहें. नियम विरोधी किसी काम के कारण परेशानी खड़ी ना हो. खर्च की अधिकता रहेगी. आज प्रेेम जीवन में भी असंतुष्टि रहेगी. जीवनसाथी से किसी पुराने मतभेद पर फिर बहस हो सकती है.

तुला- 29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज का दिन सफलता और आमोद-प्रमोद से भरा होगा. पूरे दिन मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. सार्वजनिक जीवन में सफलता और सिद्धि प्राप्त करेंगे. दोस्तों के मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा. नए वस्त्राभूषण की खरीदारी होगी तथा उसे पहनने का अवसर मिलेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी. प्रेम-प्रसंग के लिए दिन शुभ होगा.

वृश्चिक- 29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. आज किसी नए व्यक्ति से मित्रता हो सकती है. शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी. खर्च पर नियंत्रण होगा. बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होता हुआ प्रतीत होगा. विरोधियों और दुश्मनों को पराजित कर सकेंगे. ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. मित्रों के साथ मुलाकात होगी. आर्थिक लाभ की संभावना है. अधूरे पड़े काम पूरे होंगे. अति उत्साह में आकर काम बिगाड़े नहीं. धैर्य और समझदारी के साथ काम करें.

धनु- 29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज आपको यात्रा ना करने की सलाह दी जाती है. संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता रह सकती है. मेहनत करने पर भी आज काम में सफलता नहीं मिलेगी. क्रोध पर संयम रखें. दोपहर बाद साहित्य एवं कला में रुचि रहेगी. मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी. बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें. रोमांस के लिए समय अच्छा है. प्रियपात्र के साथ रोमांस के पलों का आनंद ले पाएंगे.

मकर- 29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में चिंता का अनुभव होगा. शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा. सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की आशंका रहेगी. सीने में दर्द रहने की शिकायत हो सकती है. अधीनस्थों के साथ काम लेने में खुद के व्यवहार को नियंत्रण में रखें. परिजनों के साथ आप विवाद करने से बचें. विद्यार्थियों का मन भटकेगा और पढ़ाई में मन नहीं लगेगा.

कुंभ- 29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. चिंताओं के बादल हटने से आप हल्कापन महसूस करेंगे. मन में उत्साह रहेगा. दिन आनंदपूर्वक गुजरेगा. भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेल-जोल बढ़ेगा. आज कोई महत्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं. किसी छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है. परिजनों के साथ त्योहारी खरीदारी के लिए बाहर जाना हो सकता है. आज खर्च पर आपको नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बाद में आपको दु:ख होगा.

मीन- 29 सितंबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. आर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है. निर्धारित काम पूरे होंगे. आय बढ़ेगी. आज निवेश के लिए भी योजना बना सकेंगे. घर, जमीन या वाहन के दस्तावेजी काम के लिए भी आज किस्मत आपका साथ देगी. परिवार में सुख और शांति का वातावरण बना रहेगा. सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मन की स्वस्थता आप बनाए रख सकेंगे. हालांकि किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से नुकसान हो सकता है. संतान संबंधी चिंता दूर होगी.


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

श्री चरणी ने रचा इतिहास, 817 रेटिंग पॉइंट के साथ बनीं दुनिया की नंबर-1 T20 गेंदबाज और तोड़ा मेगन शूट का रिकॉर्ड

By Daily PinchSeptember 29, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.