Delhi Air Pollution: पहचाने गए राजधानी के 13 हॉट स्पॉट लोगों की सेहत पर बन रहे बड़ा खतरा, देखें पूरी लिस्ट

Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में पहले से चिह्नित 13 प्रदूषण हॉट स्पाट लोगों की सेहत बिगाड़ रहे हैं। पहचान होने और तमाम कवायद के बावजूद यहां पर प्रदूषण का स्तर दिल्ली के औसत से ज्यादा रह रहा है। शुक्रवार को भी 13 में से 7 हॉट स्पॉट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार यानी गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। इस दौरान सिर्फ एक हॉट स्पॉट ओखला ही ऐसा रहा, जहां पर प्रदूषण का स्तर दिल्ली के औसत से कम रहा। दिल्ली में प्रदूषण की रोकथाम के लिए वर्ष 2018 में 13 स्थानों की पहचान प्रदूषण के हॉट स्पॉट के रूप में की गई थी।

भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट : विवादों से बिगड़ा स्वाद

प्रदूषण की रोकथाम के लिए यहां पर खासतौर से ठंड के समय विशेष उपाय किए जाते हैं। इन स्थानों में से ज्यादातर औद्योगिक क्षेत्र हैं या बहुत ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाके हैं। तमाम उपायों के बाद भी यहां पर प्रदूषण की रोकथाम नहीं की जा सकी है। शुक्रवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 387 दर्ज किया गया, जिसे अति खराब श्रेणी में रखा जाता है, लेकिन दिल्ली के इन 13 में 7 स्थान ऐसे रहे हैं, जहां का एक्यूआई 400 के पार यानी गंभीर श्रेणी में ही बना हुआ है।

प्रदूषण के हॉट स्पॉट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक

नरेला : 395

बवाना : 430

मुंडका : 418

वजीरपुर : 438

रोहिणी : 418

आरके पुरम : 392

ओखला : 377

जहांगीरपुरी : 408

पंजाबी बाग : 400

अशोक विहार : 407

द्वारका : 393

विवेक विहार : 413

Leave a Comment