Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026

भारत में Apple Pay की शुरुआत, iPhone से कार्ड पेमेंट का बदला तरीका; जानें कैसे करेगा काम और अभी किन कार्ड्स को मिला सपोर्ट

September 30, 2026

बाइक चोरी केस में यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पूछा आरोपी पकड़ा था तो FIR में नाम क्यों नहीं था

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश का जलवा, नीरू धांडा के गोल्ड से लेकर मनीषा कीर के सिल्वर तक खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
ट्रेंडिंग न्यूज़

एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश का जलवा, नीरू धांडा के गोल्ड से लेकर मनीषा कीर के सिल्वर तक खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

Daily PinchBy Daily PinchSeptember 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

जापान के आइची-नगोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदेश की खेल अकादमियों से निकले एथलीट और शूटर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का दम दिखा रहे हैं। अब तक मध्य प्रदेश से जुड़े खिलाड़ी 5 पदक अपने नाम कर चुके हैं। शूटिंग में नीरू धांडा ने ऐतिहासिक गोल्ड जीतकर खास उपलब्धि हासिल की है, जबकि मनीषा कीर ने टीम स्पर्धा में भारत को सिल्वर दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

नीरू धांडा ने गोल्ड के साथ बनाया एशियाई रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी की शूटर नीरू धांडा ने महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के खाते में स्वर्ण पदक जोड़ा। फाइनल मुकाबले में नीरू ने 28 अंक हासिल किए और इस प्रदर्शन के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड भी कायम किया।नीरू की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह इस स्पर्धा में भारत के लिए व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले नीरू धांडा और काइनान डेरियस चेनाई की जोड़ी ने ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भी भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया था।

मनीषा कीर ने टीम स्पर्धा में भारत को दिलाया सिल्वर

महिलाओं की ट्रैप टीम स्पर्धा में भी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। मनीषा कीर ने नीरू धांडा और आशिमा अहलावत के साथ मिलकर कुल 328 अंक हासिल किए और भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता।इस मुकाबले में नीरू धांडा ने 118 अंक, आशिमा अहलावत ने 106 अंक और मनीषा कीर ने 104 अंक जुटाए। तीनों खिलाड़ियों के संयुक्त प्रदर्शन ने भारतीय टीम को पोडियम तक पहुंचाया।शूटिंग में मध्य प्रदेश से जुड़े एक और बड़े नाम ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने भी पदक हासिल किया। उन्होंने नीरज कुमार और रुद्रांक्ष पाटिल के साथ पुरुषों की टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता।

देव कुमार मीना ने पदक से चूके, लेकिन नेशनल रिकॉर्ड किया अपने नाम

मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के पोल वॉल्टर देव कुमार मीना ने पदक तो नहीं जीता, लेकिन अपने प्रदर्शन से एक बड़ी उपलब्धि जरूर हासिल की। पुरुषों के पोल वॉल्ट फाइनल में देव कुमार ने 5.50 मीटर की ऊंचाई पार की और अपना ही पुराना नेशनल रिकॉर्ड बेहतर कर दिया।हालांकि इस प्रदर्शन के बावजूद वह पदक हासिल नहीं कर सके और फाइनल में सातवें स्थान पर रहे। इसी स्पर्धा में मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के कुलदीप कुमार ने 5.35 मीटर की ऊंचाई पार करते हुए 10वां स्थान हासिल किया।

शूटिंग से एथलेटिक्स तक, मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का गौरव

एशियन गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रदेश की खेल अकादमियों में तैयार हो रही प्रतिभाओं की मजबूत तस्वीर पेश कर रहा है। नीरू धांडा का ऐतिहासिक गोल्ड, मनीषा कीर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर के सिल्वर के साथ देव कुमार मीना का नया नेशनल रिकॉर्ड इस अभियान की अहम उपलब्धियां हैं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मध्य प्रदेश के खेल जगत को भी नई पहचान मिल रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026

भारत में Apple Pay की शुरुआत, iPhone से कार्ड पेमेंट का बदला तरीका; जानें कैसे करेगा काम और अभी किन कार्ड्स को मिला सपोर्ट

September 30, 2026

बाइक चोरी केस में यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पूछा आरोपी पकड़ा था तो FIR में नाम क्यों नहीं था

September 30, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

By Daily PinchSeptember 30, 2026

एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी का सेमीफाइनल देखने जापान जाने वाले थे भगवंत मान, केंद्र से मंजूरी नहीं मिलने पर दौरा रद्द

By Daily PinchSeptember 30, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026

भारत में Apple Pay की शुरुआत, iPhone से कार्ड पेमेंट का बदला तरीका; जानें कैसे करेगा काम और अभी किन कार्ड्स को मिला सपोर्ट

September 30, 2026

बाइक चोरी केस में यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पूछा आरोपी पकड़ा था तो FIR में नाम क्यों नहीं था

September 30, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.