Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

चक्रवात ‘मुरासु’ ने पार किया आंध्र तट, दोपहर तक घटेगी तूफान की तीव्रता

November 3, 2026

गुरु हर राय साहिब के ज्योति-जोत दिवस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी समेत कई नेताओं ने किया नमन

November 3, 2026

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

November 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»भारतीय वायुसेना का 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी में एयर शो, नमो घाट पर तैयारियां तेज
ट्रेंडिंग न्यूज़

भारतीय वायुसेना का 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी में एयर शो, नमो घाट पर तैयारियां तेज

Daily PinchBy Daily PinchOctober 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भारतीय वायुसेना के एयर शो को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन को देखते हुए नगर निगम ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और अन्य जरूरी इंतजामों पर काम शुरू कर दिया है।

एयर शो के दौरान लड़ाकू विमानों की उड़ान के समय पक्षियों से टकराने का खतरा कम करने के लिए आयोजन क्षेत्र के 30 किलोमीटर के दायरे में मीट, मछली और पोल्ट्री की दुकानों और इनके कटान पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एयर शो के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन में 20 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान जताया जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनका निर्वहन पूरी मुस्तैदी के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम को देखते हुए नमो घाट सहित अन्य घाटों पर साफ-सफाई का काम कराया जा रहा है। भीड़ को व्यवस्थित रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा, लोगों की सुविधा के लिए सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे और जरूरत के अनुसार मोबाइल टॉयलेट भी स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि नगर निगम का प्रयास है कि एयर शो के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें। एयर शो के दौरान लड़ाकू विमानों की उड़ान को सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विमानों के पक्षियों से टकराने की आशंका को कम करने के उद्देश्य से 30 किलोमीटर के हवाई क्षेत्र में मीट, मुर्गे और मछली की दुकानों को खोलने तथा इनके कटान पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर पशु चिकित्सा अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। प्रतिबंध के दायरे में आने वाले दुकानदारों को व्यक्तिगत रूप से नोटिस दिए जा रहे हैं। साथ ही, निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

संदीप श्रीवास्तव ने आगे कहा कि गंगा नदी का जलस्तर कुछ समय से स्थिर रहने के बाद अब थोड़ा नीचे आ रहा है। एयर शो की निर्धारित तारीखों को देखते हुए घाटों से सिल्ट हटाने का काम तेजी से कराया जा रहा है। निगम की कोशिश है कि कार्यक्रम से पहले घाटों की सिल्ट हटाने के साथ-साथ उनके सौंदर्यीकरण का काम भी पूरा कर लिया जाए, ताकि आयोजन के समय घाटों की स्थिति बेहतर रहे।

उन्होंने कहा कि एयर शो को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा, जनसुविधाओं और पक्षियों से विमानों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निर्धारित तारीखों से पहले तैयारियां पूरी करने के लिए संबंधित विभाग लगातार काम कर रहे हैं।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

चक्रवात ‘मुरासु’ ने पार किया आंध्र तट, दोपहर तक घटेगी तूफान की तीव्रता

November 3, 2026

गुरु हर राय साहिब के ज्योति-जोत दिवस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी समेत कई नेताओं ने किया नमन

November 3, 2026

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

November 3, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

चक्रवात ‘मुरासु’ ने पार किया आंध्र तट, दोपहर तक घटेगी तूफान की तीव्रता

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

गुरु हर राय साहिब के ज्योति-जोत दिवस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी समेत कई नेताओं ने किया नमन

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन में दिखेंगी दो खास पहल, महिला ऑपरेटर और सौर ऊर्जा पर जोर

By Daily PinchNovember 3, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

चक्रवात ‘मुरासु’ ने पार किया आंध्र तट, दोपहर तक घटेगी तूफान की तीव्रता

November 3, 2026

गुरु हर राय साहिब के ज्योति-जोत दिवस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी समेत कई नेताओं ने किया नमन

November 3, 2026

सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से मछली पकड़ने वाले जहाज को छुड़ाया

November 3, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.