Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के सांसद पप्पू यादव, बोले- रांची या आगरा के पागलखाने में बंद करने की जरूरत

November 5, 2026

छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, चुनाव आयोग ने जारी किया कार्यक्रम

November 5, 2026

UGC के नए नियमों की समीक्षा के लिए कमेटी बना सकती है केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

November 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार; AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा
ट्रेंडिंग न्यूज़

दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार; AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा

Daily PinchBy Daily PinchOctober 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

दिल्ली :  कनॉट प्लेस में प्रस्तावित तिरंगा मार्च से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया। यह कार्रवाई 16 अक्टूबर को होने वाले मार्च से पहले की गई। प्रदर्शन का मकसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध दर्ज कराना था।

8 दिन के भीतर दूसरी बार दिपके पर कार्रवाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के खिलाफ आठ दिन के भीतर दूसरी बार पुलिस ने कार्रवाई की है। इससे पहले 10 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें विमान से हिरासत में लिया गया था। हालांकि, अगले दिन उन्हें रिहा कर दिया गया था।इस बार दिल्ली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, यह कदम शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए उठाया गया। दिपके को अब स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत में पेश किया जाना है।

मार्च की अनुमति नहीं मिलने पर पुलिस ने दिया था नोटिस

दिपके को हिरासत में लेने से पहले दिल्ली पुलिस की एक टीम झंडेवालान स्थित उनके आवास पर पहुंची थी। वहां उन्हें नोटिस देकर चेतावनी दी गई थी कि बिना अनुमति मार्च निकालने से आम लोगों, कारोबारियों और राहगीरों को परेशानी हो सकती है।पुलिस ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क के आसपास लागू प्रतिबंधात्मक आदेशों का भी हवाला दिया। अधिकारियों के मुताबिक, प्रस्तावित तिरंगा मार्च के लिए संबंधित विभागों से अनुमति नहीं ली गई थी।दूसरी ओर, CJP अपने प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं थी। संगठन ने आरोप लगाया कि दिपके को हिरासत में लिए जाने के बाद उनके ठिकाने की जानकारी नहीं दी जा रही थी। उनके वकीलों को भी उनसे मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

नेहा बोरा को हिरासत में लेने के बाद क्यों किया गया रिहा?

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा को 16 अक्टूबर की शाम मंडी हाउस के पास से हिरासत में लिया गया था। वह भी ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च में शामिल होने जा रही थीं। हिरासत के बाद कई घंटों तक उनके ठिकाने को लेकर सवाल उठते रहे।दिल्ली पुलिस ने बताया कि नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत हिरासत से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद नेहा बोरा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे अपना अहंकार छोड़ देना चाहिए।

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?

कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च का आह्वान किया था। संगठन और उससे जुड़े प्रदर्शनकारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे है।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मतदाता सूची में किए जा रहे बदलावों से मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते है। इसी मुद्दे को लेकर वे मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे है।इस मामले को लेकर पिछले एक महीने से देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है। दिल्ली में प्रस्तावित मार्च से पहले हुई पुलिस कार्रवाई ने इस विवाद को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के सांसद पप्पू यादव, बोले- रांची या आगरा के पागलखाने में बंद करने की जरूरत

November 5, 2026

छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, चुनाव आयोग ने जारी किया कार्यक्रम

November 5, 2026

UGC के नए नियमों की समीक्षा के लिए कमेटी बना सकती है केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

November 5, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के सांसद पप्पू यादव, बोले- रांची या आगरा के पागलखाने में बंद करने की जरूरत

By Daily PinchNovember 5, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, चुनाव आयोग ने जारी किया कार्यक्रम

By Daily PinchNovember 5, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

UGC के नए नियमों की समीक्षा के लिए कमेटी बना सकती है केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

By Daily PinchNovember 5, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

अंबाला में 584 करोड़ की लागत से बने 1857 क्रांति के शहीद स्मारक का अमित शाह ने किया उद्घाटन

By Daily PinchNovember 5, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के सांसद पप्पू यादव, बोले- रांची या आगरा के पागलखाने में बंद करने की जरूरत

November 5, 2026

छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, चुनाव आयोग ने जारी किया कार्यक्रम

November 5, 2026

UGC के नए नियमों की समीक्षा के लिए कमेटी बना सकती है केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

November 5, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.