Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का 27 अक्टूबर से आगाज, पहले मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत

October 26, 2026

यूपी की वोटर लिस्ट में अनुवाद की बड़ी चूक, रामहित शर्मा बन गए राम ने शर्मा को मारा

October 26, 2026

ब्रिक्स संसदीय फोरम से इतर ईरानी प्रतिनिधि से मिले पीएम मोदी, ईरानी दूतावास ने जारी किया वीडियो

October 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»दक्षिण कोरिया के साथ साझेदारी के जरिए भारत की नजर वैश्विक जहाज निर्माण पर : सर्बानंद सोनोवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़

दक्षिण कोरिया के साथ साझेदारी के जरिए भारत की नजर वैश्विक जहाज निर्माण पर : सर्बानंद सोनोवाल

Daily PinchBy Daily PinchOctober 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल अभी दक्षिण कोरिया की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान वे कोरियाई उद्योग जगत के सामने भारत में समुद्री क्षेत्र के अवसरों को पेश कर रहे हैं।

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देश जहाज निर्माण (शिपबिल्डिंग) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इसका उद्देश्य भारत को 2047 तक दुनिया के शीर्ष पांच जहाज निर्माता देशों में शामिल करने के लक्ष्य की ओर ले जाना है।

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने अपनी यात्रा की शुरुआत बुसान से की, जिसे उन्होंने कोरियाई समुद्री उद्योग का केंद्र बताया। वहां उन्होंने कोरियाई जहाज निर्माण क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय पेशेवरों से बातचीत की। उन्होंने कहा, “दुनिया के सबसे उन्नत जहाज निर्माण इकोसिस्टम में से एक, यानी कोरिया में आपकी मौजूदगी भारत के लिए गर्व की बात है।”

उन्होंने बताया कि भारत को बड़ी संख्या में जहाज निर्माताओं, मरीन इंजीनियरों, नेवल आर्किटेक्ट्स, डिजाइनरों, वेल्डरों, प्रोजेक्ट मैनेजरों और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों की जरूरत है। उन्होंने इन पेशेवरों से कहा कि वे कोरिया में हासिल किए गए अपने अनुभव को भारत लाएं या फिर कोरिया में रहते हुए ही भारतीय कंपनियों को सहयोग दें।

उन्होंने उनसे आग्रह किया कि अप्रैल में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच अपनाए गए ढांचे (फ्रेमवर्क) को केवल एक सरकारी समझौते के रूप में न देखें। ‘वॉयजेस’ नामक इस ढांचे में जहाज निर्माण, शिपिंग और समुद्री लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में सहयोग शामिल है।

सोनोवाल ने कहा, “मैं चाहता हूं कि आप ‘वॉयजेस’ को केवल एक सरकारी ढांचे के रूप में न देखें, बल्कि इसे अपने पेशेवर विकास और भारत के समुद्री भविष्य के लिए एक मंच के रूप में देखें।” उन्होंने कहा कि आप दोनों देशों में अपने नेटवर्कों के बीच एक जीवंत पुल की तरह काम कर सकते हैं।” उन्होंने उनसे युवा भारतीय पेशेवरों का मार्गदर्शन करने और ‘इंडिया शिप टेक्नोलॉजी सेंटर’ तथा भारत और ‘कोरिया इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी’ के बीच जहाज निर्माण कौशल साझेदारी में हिस्सा लेने का आग्रह किया।

सोनोवाल ने समुदाय से शिपयार्ड की उत्पादकता और प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन को बेहतर बनाने के लिए व्यावहारिक सुझाव मांगे। इसके अलावा, उन्होंने विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी कुशल कार्यबल तैयार करने और तकनीक, विनिर्माण तथा नवाचार के क्षेत्र में द्विपक्षीय औद्योगिक सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर भी सुझाव मांगे।

सोनोवाल ने कहा, “हम जहाज निर्माण, शिपिंग, बंदरगाहों और समुद्री लॉजिस्टिक्स के क्षेत्रों में कोरिया के साथ साझेदारी करना चाहते हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी के ‘मैरीटाइम इंडिया विजन 2030’ और ‘मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047’ के तहत भारत का लक्ष्य जहाज निर्माण, जहाज की मरम्मत, समुद्री विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स के लिए एक विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धी केंद्र बनना है। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में वैश्विक जहाज निर्माण उद्योगों के प्रमुखों के साथ बैठकें, समुद्री उद्योग निकायों के साथ चर्चा और अन्य समुद्री थिंक टैंक तथा अनुसंधान संस्थानों के साथ संवाद शामिल है।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का 27 अक्टूबर से आगाज, पहले मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत

October 26, 2026

यूपी की वोटर लिस्ट में अनुवाद की बड़ी चूक, रामहित शर्मा बन गए राम ने शर्मा को मारा

October 26, 2026

ब्रिक्स संसदीय फोरम से इतर ईरानी प्रतिनिधि से मिले पीएम मोदी, ईरानी दूतावास ने जारी किया वीडियो

October 26, 2026

Latest News

खेल

हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का 27 अक्टूबर से आगाज, पहले मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत

By Daily PinchOctober 26, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

यूपी की वोटर लिस्ट में अनुवाद की बड़ी चूक, रामहित शर्मा बन गए राम ने शर्मा को मारा

By Daily PinchOctober 26, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रिक्स संसदीय फोरम से इतर ईरानी प्रतिनिधि से मिले पीएम मोदी, ईरानी दूतावास ने जारी किया वीडियो

By Daily PinchOctober 26, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

सरकार ने मनस्तु स्पेस के साथ किया समझौता, स्वदेशी ग्रीन प्रोपल्शन तकनीक को मिलेगा बढ़ावा

By Daily PinchOctober 26, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का 27 अक्टूबर से आगाज, पहले मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत

October 26, 2026

यूपी की वोटर लिस्ट में अनुवाद की बड़ी चूक, रामहित शर्मा बन गए राम ने शर्मा को मारा

October 26, 2026

ब्रिक्स संसदीय फोरम से इतर ईरानी प्रतिनिधि से मिले पीएम मोदी, ईरानी दूतावास ने जारी किया वीडियो

October 26, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.