Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

Petrol Price Today: मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के ताजा भाव, जानिए दिल्ली और मुंबई के रेट

October 27, 2026

आज सोने का भाव: भारत और मध्य प्रदेश में 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट

October 27, 2026

27 अक्टूबर 2026 का पंचांग: आज प्रतिप्रदा तिथि पर शुभ कार्यों से बचें, राहुकाल का रखें ध्यान

October 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»27 अक्टूबर 2026 का राशिफल: आज सिंह राशि को मिलेंगे शुभ समाचार, क्रोध से बचें
एस्ट्रोलॉजी

27 अक्टूबर 2026 का राशिफल: आज सिंह राशि को मिलेंगे शुभ समाचार, क्रोध से बचें

Daily PinchBy Daily PinchOctober 27, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- आज चंद्रमा की स्थिति 27 अक्टूबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आज के दिन आप सभी काम स्थिरता के साथ करेंगे. इस कारण काम करने में उत्साह बना रहेगा. आपको नया काम भी मिल सकता है. व्यापार को बढ़ाने की योजना भी आगे बढ़ेगी. आर्थिक लाभ होगा. परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा. जीवनसाथी से मतभेद दूर होगा. मित्रों और सगे-संबंधियों के आने से खुशी होगी. माता से लाभ होगा. दिनभर स्फूर्ति और ताजगी बनी रहेगी.

वृषभ- आज चंद्रमा की स्थिति 27 अक्टूबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है. अनेक प्रकार की चिंता आपको हो सकती है. शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा. आज आराम करें. स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है. आपके कई काम अधूरे रह सकते हैं. जल्दबाजी में नुकसान या दुर्घटना की आशंका रहेगी. किसी कारणवश खर्च भी अधिक होगा. आज परिश्रम का अधिक फल नहीं मिलेगा. किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है. छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा.

मिथुन- आज चंद्रमा की स्थिति 27 अक्टूबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मित्रों से लाभ होगा और धन भी खर्च करेंगे. सुंदर जगह पर पर्यटन का आयोजन पूरे दिन को हर्षोल्लास से भर देगा. अविवाहित लोगों के लिए जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है. पत्नी तथा पुत्र के साथ अधिक संबंध और मजबूत होंगे.

कर्क- आज चंद्रमा की स्थिति 27 अक्टूबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. नौकरी और व्यवसाय में उच्चाधिकारियों के प्रोत्साहन से उत्साह दोगुना होगा. वेतन वृद्धि या पदोन्नति की संभावना है. माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आप खुश रहेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सरकारी काम में अनुकूलता रहेगी. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. विद्यार्थियों के लिए भी समय लाभ का है.

सिंह- आज चंद्रमा की स्थिति 27 अक्टूबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आज का दिन मध्यम फलदायी है. पहले से निर्धारित काम के लिए प्रयास ज्यादा रहेगा. आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा. आज धार्मिक एवं मांगलिक कामों में व्यस्त रहेंगे. आपमें आज क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए आप सावधान ही रहें. विदेश में रहने वाले स्वजनों के समाचार मिलेंगे. संतान एवं व्यापार की परेशानियों के कारण आपका मन अशांत रहेगा.

कन्या- आज चंद्रमा की स्थिति 27 अक्टूबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. आज का दिन नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा है. हेल्थ का ध्यान रखें और खासकर बाहर के खाने-पीने से परहेज करें. आज क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी. लोगों के साथ बातचीत में बेहद ध्यान रखें. वाणी में गुस्सा ना रखें. परिजनों से मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें. पानी वाली जगहों से दूर रहें. आज धन खर्च अधिक होगा. नियम विरुद्ध कामों से दूर रहें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

तुला- आज चंद्रमा की स्थिति 27 अक्टूबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. आज का दिन मौज-मस्ती और मनोरंजन के साथ व्यतीत होगा. किसी नए व्यक्ति से आकर्षण महसूस होगा. उनका साथ पाकर आपको प्रसन्नता मिलेगी. प्रवास में मित्रों और प्रियजनों का साथ आपके आनंद को दोगुना कर देगा. नए वस्त्राभूषण खरीदने अथवा पहनकर बाहर जाने का अवसर आएगा. शारीरिक और मानसिक रूप से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव होगा. सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. उत्तम भोजन तथा दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी. व्यवसाय में लाभ मिल सकता है.

वृश्चिक- आज चंद्रमा की स्थिति 27 अक्टूबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. घर में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा. इससे आप राहत का अनुभव करेंगे. शारीरिक और मानसिक ताजगी के कारण काम करने में उत्साह बना रहेगा. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. अधूरे काम पूरे होंगे. भाग्य आपके साथ है, इसलिए छोटे खर्च होने पर भी आप चिंता नहीं करेंगे. दोस्तों के साथ समय अच्छा कटेगा. जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना विवाद दूर होने से मन को खुशी मिलेगी. स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा.

धनु- आज चंद्रमा की स्थिति 27 अक्टूबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. आज आप किसी यात्रा पर जाने का विचार त्याग दें. काम में सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है. स्वभाव में गुस्सा होगा. दूसरों से बहस न करें, चुप रहने की आदत डालें. पेट की तकलीफ से परेशानी हो सकती है. विवाद या चर्चा के कारण समस्याएं बढ़ सकती हैं. संतान की चिंता से मन परेशान रहेगा. दोपहर बाद स्थिति बदलेगी. रोमांस और आर्थिक लाभ के लिए समय अच्छा रहेगा.

मकर- आज चंद्रमा की स्थिति 27 अक्टूबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. प्रतिकूलताओं का सामना करें. हताश होकर बैठने से आपमें नकारात्मकता छा जाएगी. पारिवारिक विवाद आपके मन को व्यथित करेंगे. जीवनसाथी के साथ भी मतभेद हो सकता है. माता का स्वास्थ्य चिंता पैदा कर सकता है. सार्वजनिक जीवन में अपयश प्रतिष्ठा को हानि पहुचाएंगे. पर्याप्त नींद नहीं मिलने से स्वास्थ्य खराब होगा. ताजगी तथा स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मित्रों से नुकसान होने का भय है. आज कार्यस्थल पर भी केवल अपने काम पर ध्यान दें.

कुंभ- आज चंद्रमा की स्थिति 27 अक्टूबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. आज आप राहत महसूस करेंगे. आपका उत्साह बढ़ेगा. आपकी ऊर्जा रोजाना की तुलना में ज्यादा रहेगी. व्यापार बढ़ाने के लिए किसी नए व्यक्ति से मीटिंग कर सकते हैं. आपको मित्रों और सगे-संबंधियों से लाभ हो सकता है. किसी मुलाकात अथवा प्रवास में मित्रों के साथ आनंद मना सकेंगे. प्रियजन की निकटता और वैवाहिक जीवन की मधुरता का आनंद ले सकेंगे. आपको वित्तीय लाभ होगा और समाज में सम्मान प्राप्त कर सकेंगे.

मीन- आज चंद्रमा की स्थिति 27 अक्टूबर, 2026 मंगलवार को मेष राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाएं. क्रोध और वाणी पर संयम बरतें. किसी से वाद-विवाद या झगड़े को हर संभव टालने का प्रयास करें. खानपान पर संयम बरतने की जरूरत है. शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है. प्रेम जीवन में सफलता के लिए आज आपको अपने प्रिय के विचारों का भी सम्मान करना चाहिए. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में ज्यादा रहेगा.


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

Petrol Price Today: मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के ताजा भाव, जानिए दिल्ली और मुंबई के रेट

October 27, 2026

आज सोने का भाव: भारत और मध्य प्रदेश में 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट

October 27, 2026

27 अक्टूबर 2026 का पंचांग: आज प्रतिप्रदा तिथि पर शुभ कार्यों से बचें, राहुकाल का रखें ध्यान

October 27, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

Petrol Price Today: मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के ताजा भाव, जानिए दिल्ली और मुंबई के रेट

By Daily PinchOctober 27, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

आज सोने का भाव: भारत और मध्य प्रदेश में 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट

By Daily PinchOctober 27, 2026
एस्ट्रोलॉजी

27 अक्टूबर 2026 का पंचांग: आज प्रतिप्रदा तिथि पर शुभ कार्यों से बचें, राहुकाल का रखें ध्यान

By Daily PinchOctober 27, 2026
एस्ट्रोलॉजी

27 अक्टूबर 2026 का राशिफल: आज सिंह राशि को मिलेंगे शुभ समाचार, क्रोध से बचें

By Daily PinchOctober 27, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

Petrol Price Today: मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के ताजा भाव, जानिए दिल्ली और मुंबई के रेट

October 27, 2026

आज सोने का भाव: भारत और मध्य प्रदेश में 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट

October 27, 2026

27 अक्टूबर 2026 का पंचांग: आज प्रतिप्रदा तिथि पर शुभ कार्यों से बचें, राहुकाल का रखें ध्यान

October 27, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.