बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कैश वैन डकैती का एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में सिद्दापुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरी वारदात में आरोपियों ने 7.11 करोड़ रुपये लूट लिए हैं। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने खुद को RBI का बताकर इस वारदात को अंजाम दिया है।