दिल्ली में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। कई सारे लोग लाल किला देखने के लिए गए हुए थे और तभी अचानक से वहां एक धमाका होता है जो सब कुछ बदलकर रख देता है। लाल किला के पास यह धमाका 10 नवंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे हुआ जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। इस मामले में लेटेस्ट अपडेट यह है कि NIA ने अब तक इस ब्लास्ट में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है। वहीं दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली को और भी सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली पुलिस और प्रशासन को कुछ आदेश दिए हैं। आइए आपको बताते हैं कि उन्हें क्या आदेश दिए गए हैं।