Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

MP हाईकोर्ट के कार्यक्रम में CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज, मुख्य न्यायाधीश ने संविधान और निष्पक्ष न्याय पर दिया जोर

October 31, 2026

Census 2027: जनगणना के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया

October 31, 2026

कूनो में चीता शावक की मौत पर वन विभाग की कार्रवाई, मुरैना और श्योपुर के 6 कर्मचारी निलंबित

October 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»Census 2027: जनगणना के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया
ट्रेंडिंग न्यूज़

Census 2027: जनगणना के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया

Daily PinchBy Daily PinchOctober 31, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

देश :  जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने 30 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की। तय कार्यक्रम के मुताबिक, दूसरे चरण की जनगणना 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित होगी। इसके लिए संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 की मध्यरात्रि यानी रात 12 बजे निर्धारित की गई है।

10 जनवरी से 24 जनवरी तक ऑनलाइन जानकारी भरने का विकल्प

नागरिकों को जनगणना से पहले अपनी जानकारी खुद दर्ज करने का विकल्प भी मिलेगा। इसके लिए 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक की अवधि तय की गई है। इसके बाद 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक रिविजनल राउंड आयोजित होगा। इस दौरान जनगणना से जुड़े आंकड़ों की समीक्षा और जरूरी सुधार किए जाएंगे।हालांकि, विधानसभा चुनाव और अत्यधिक बर्फबारी जैसी परिस्थितियों को देखते हुए कुछ राज्यों और क्षेत्रों के लिए अलग कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

जनगणना के लिए 11,718 करोड़ रुपये का बजट

केंद्र सरकार ने जनगणना की पूरी प्रक्रिया के लिए 11,718 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी प्रभावित इलाकों में इस चरण के दौरान जनगणना नहीं कराई जाएगी।

वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड जैसे चुनावी राज्यों के लिए भी अलग समय-सारिणी तय की गई है। इन राज्यों में मार्च-अप्रैल 2027 के दौरान विधानसभा चुनाव प्रस्तावित होने के कारण सामान्य कार्यक्रम लागू नहीं होगा। उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में घर-घर जाकर जनगणना की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक पूरी की जाएगी।

इस बार जनगणना में जुटेंगे जातिगत आंकड़े

जनगणना आयुक्त की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, निर्धारित अपवाद वाले राज्यों और क्षेत्रों को छोड़कर बाकी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनगणना का काम होगा।इस बार की जनगणना में जातिगत आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे। इसे इस पूरी प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण पहलू माना जा रहा है।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

MP हाईकोर्ट के कार्यक्रम में CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज, मुख्य न्यायाधीश ने संविधान और निष्पक्ष न्याय पर दिया जोर

October 31, 2026

कूनो में चीता शावक की मौत पर वन विभाग की कार्रवाई, मुरैना और श्योपुर के 6 कर्मचारी निलंबित

October 31, 2026

चक्रवात ‘अर्नब’ का MP में असर: कई जिलों में बारिश से गिरा तापमान, 40 से अधिक जिलों में अलर्ट

October 31, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

MP हाईकोर्ट के कार्यक्रम में CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज, मुख्य न्यायाधीश ने संविधान और निष्पक्ष न्याय पर दिया जोर

By Daily PinchOctober 31, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Census 2027: जनगणना के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया

By Daily PinchOctober 31, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

कूनो में चीता शावक की मौत पर वन विभाग की कार्रवाई, मुरैना और श्योपुर के 6 कर्मचारी निलंबित

By Daily PinchOctober 31, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

चक्रवात ‘अर्नब’ का MP में असर: कई जिलों में बारिश से गिरा तापमान, 40 से अधिक जिलों में अलर्ट

By Daily PinchOctober 31, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

MP हाईकोर्ट के कार्यक्रम में CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज, मुख्य न्यायाधीश ने संविधान और निष्पक्ष न्याय पर दिया जोर

October 31, 2026

Census 2027: जनगणना के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया

October 31, 2026

कूनो में चीता शावक की मौत पर वन विभाग की कार्रवाई, मुरैना और श्योपुर के 6 कर्मचारी निलंबित

October 31, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.