Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

WhatsApp के ग्रुप फीचर्स में बड़े बदलाव, अब नए मेंबर्स देख सकेंगे पुरानी चैट; हमेशा पिन रहेंगे जरूरी मैसेज

October 31, 2026

जबलपुर में गांजे की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई, कंटेनर से 871 किलो से अधिक नशीला पदार्थ जब्त

October 31, 2026

बांग्लादेश में फिर गूंजे भारत विरोधी नारे, ढाका में NCP की रैली; मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

October 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ
ट्रेंडिंग न्यूज़

पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Daily PinchBy Daily PinchOctober 31, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर गुजरात के केवड़िया स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने एकता नगर में 400 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

गुजरात दौरे के दूसरे दिन केवड़िया पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए केवड़िया पहुंचे। यहां उन्होंने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री ने एकता नगर में 400 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें सीवेज एवं जल उपचार संयंत्र, नर्मदा घाट का उन्नयन, आईआरसीटीसी होटल, रेन फॉरेस्ट और इको-ट्रेल समेत पर्यटन एवं बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

रेन फॉरेस्ट परियोजना का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर में ‘रेन फॉरेस्ट’ परियोजना का भी उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ परियोजना का निरीक्षण किया और इसकी प्रमुख विशेषताओं की जानकारी ली। इस परियोजना को क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।

पीएम मोदी ने सरदार पटेल के योगदान को किया याद

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सरदार पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मां भारती की सेवा में उनका त्याग और समर्पण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है।”

‘भारत पर्व’ की झलकियां भी साझा कीं

प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट के साथ वीडियो साझा किया, जिसमें केवड़िया में आयोजित ‘भारत पर्व’ की झलकियां दिखाई गईं। यह आयोजन सांस्कृतिक विरासत, विविधता और राष्ट्रीय एकता पर आधारित है। पीएम मोदी ने लिखा, “अद्भुत भारत की विविध परंपराएं और संस्कृतियां। केवड़िया में ‘भारत पर्व’, जिसका उद्घाटन कल हुआ, हमारी एकता और जीवंतता का जश्न मनाता है।”

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

WhatsApp के ग्रुप फीचर्स में बड़े बदलाव, अब नए मेंबर्स देख सकेंगे पुरानी चैट; हमेशा पिन रहेंगे जरूरी मैसेज

October 31, 2026

जबलपुर में गांजे की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई, कंटेनर से 871 किलो से अधिक नशीला पदार्थ जब्त

October 31, 2026

बांग्लादेश में फिर गूंजे भारत विरोधी नारे, ढाका में NCP की रैली; मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

October 31, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

WhatsApp के ग्रुप फीचर्स में बड़े बदलाव, अब नए मेंबर्स देख सकेंगे पुरानी चैट; हमेशा पिन रहेंगे जरूरी मैसेज

By Daily PinchOctober 31, 2026

खेल

Shreyas Iyer: कप्तानी मिलते ही फीका पड़ा श्रेयस अय्यर का बल्ला, क्या सूर्यकुमार यादव की राह पर चल रहे टीम इंडिया के नए कप्तान?

By Daily PinchOctober 31, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

WhatsApp के ग्रुप फीचर्स में बड़े बदलाव, अब नए मेंबर्स देख सकेंगे पुरानी चैट; हमेशा पिन रहेंगे जरूरी मैसेज

October 31, 2026

जबलपुर में गांजे की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई, कंटेनर से 871 किलो से अधिक नशीला पदार्थ जब्त

October 31, 2026

बांग्लादेश में फिर गूंजे भारत विरोधी नारे, ढाका में NCP की रैली; मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

October 31, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.