दिवाली के मौके पर ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए Flipkart ने अपनी Big Bang Diwali Sale 2026 शुरू कर दी है। अगर आप नवरात्रि के दौरान मिलने वाले ऑफर्स का फायदा नही उठा पाए थे, तो अब इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, वॉशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पर छूट का लाभ ले सकते है। कंपनी ने यह सेल 28 अक्टूबर से शुरू की है। इसमें iPhone से लेकर Samsung और Realme जैसे ब्रांड के फोन पर भी ऑफर दिए जा रहे है।
SBI कार्ड से खरीदारी पर 10% तक अतिरिक्त छूट
Flipkart की इस सेल में SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट मिल रही है। यह लाभ SBI क्रेडिट कार्ड के EMI ट्रांजेक्शन पर भी उपलब्ध है।इसके अलावा ग्राहकों के लिए 2 लाख रुपये तक के क्रेडिट और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है। बैंक ऑफर्स के साथ कई इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों में भी कटौती की गई है।
iPhone 17 समेत कई स्मार्टफोन पर ऑफर
iPhone खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए भी इस सेल में ऑफर मौजूद है। Flipkart पर iPhone 17 की कीमत 79,999 रुपये बताई गई है। इसके अलावा Samsung Galaxy S25 FE, Oppo K14x 5G, Vivo T5 Lite, Poco X8 Power, HMD Vibe 2 5G और Realme P4 Power 5G जैसे स्मार्टफोन भी छूट के साथ उपलब्ध है।
Motorola और Nothing के फोन पर भी छूट
सेल में Motorola Edge 70 Pro और Nothing Phone (4a) जैसे स्मार्टफोन पर भी ऑफर दिए जा रहे है। इनके अलावा Moto G37 Power, Ai+ Nova 2 Power 5G और Ai+ Nova 2 Neo को भी कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है।
स्मार्टवॉच पर भी मिल रहा डिस्काउंट
स्मार्टफोन के अलावा ग्राहक Boltt Ace स्मार्टवॉच पर भी छूट का लाभ उठा सकते है। ऐसे में नया फोन, स्मार्टवॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए यह सेल एक विकल्प हो सकती है।खरीदारी से पहले संबंधित प्रोडक्ट की वास्तविक कीमत, बैंक ऑफर की शर्तें और उपलब्धता जरूर जांच लें। अलग-अलग मॉडल और भुगतान विकल्पों के आधार पर मिलने वाली छूट में अंतर हो सकता है।

