Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना: टीही-धार रेलखंड पर आज 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से होगा स्पीड ट्रायल

November 2, 2026

भोपाल में 3.45 करोड़ की मेथामफेटामाइन जब्त, 18 दिन में पकड़ी गई ड्रग्स की तीसरी बड़ी खेप

November 2, 2026

महादेव सट्टा ऐप केस: मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया, आज CBI कोर्ट में पेशी

November 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»भोपाल में 3.45 करोड़ की मेथामफेटामाइन जब्त, 18 दिन में पकड़ी गई ड्रग्स की तीसरी बड़ी खेप
ट्रेंडिंग न्यूज़

भोपाल में 3.45 करोड़ की मेथामफेटामाइन जब्त, 18 दिन में पकड़ी गई ड्रग्स की तीसरी बड़ी खेप

Daily PinchBy Daily PinchNovember 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मध्य प्रदेश :  राजधानी भोपाल में नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को दो आरोपियों के कब्जे से 4.321 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद की है। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3.45 करोड़ रुपये आंकी गई है।DRI को सूचना मिली थी कि दिल्ली से भोपाल आ रही एक बस में दो लोग नशीले पदार्थ लेकर सफर कर रहे हैं। इनपुट के आधार पर एजेंसी की टीम ने बस के ISBT पहुंचते ही दोनों संदिग्धों को घेर लिया और उनके सामान की तलाशी ली। इस दौरान कुल 10 पैकेट मिले। शुरुआती फील्ड टेस्ट में इनमें मेथामफेटामाइन होने की पुष्टि हुई।

बैग और कपड़ों में छिपाकर रखी थी ड्रग्स

तलाशी के दौरान एक आरोपी के बैग से सीलबंद आठ प्लास्टिक पैकेट बरामद हुए। इनमें कुल 4,071 ग्राम मेथामफेटामाइन रखी गई थी।वहीं, दूसरे आरोपी ने अपनी पैंट में काले रंग के पाउच छिपा रखे थे। इनमें 125-125 ग्राम के दो पैकेट मिले। दोनों आरोपियों के पास से बरामद ड्रग्स का कुल वजन 4.321 किलोग्राम बताया गया है।

18 दिनों में तीसरी बड़ी खेप पकड़ी गई

भोपाल में यह कार्रवाई पिछले 18 दिनों के भीतर पकड़ी गई ड्रग्स की तीसरी बड़ी खेप है। इससे पहले 18 अक्टूबर 2026 को दिल्ली से बेंगलुरु जा रही बस में एक महिला तस्कर के पास से करीब दो करोड़ रुपये की एम्फैटेमिन बरामद की गई थी।इसके बाद 20 अक्टूबर को दिल्ली से भोपाल के ISBT पहुंचे एक युवक को DRI ने पकड़ा था। उसके पास से 9.139 किलोग्राम मेथामफेटामाइन मिली थी, जिसकी कीमत करीब सात करोड़ रुपये बताई गई थी।

अब तक 12 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स जब्त

1 नवंबर को हुई ताजा कार्रवाई के साथ ही 18 दिनों के भीतर अलग-अलग मामलों में 13 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुल कीमत 12 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।लगातार हो रही बरामदगी के बाद भोपाल के रास्ते उत्तर से दक्षिण भारत तक संचालित कथित ड्रग्स तस्करी नेटवर्क की जांच अहम हो गई है। एजेंसियां आरोपियों और नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़े संभावित संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना: टीही-धार रेलखंड पर आज 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से होगा स्पीड ट्रायल

November 2, 2026

महादेव सट्टा ऐप केस: मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया, आज CBI कोर्ट में पेशी

November 2, 2026

रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, अमलीडीह चौक से द्रोणाचार्य स्कूल तक बनेगा ओवरब्रिज

November 2, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना: टीही-धार रेलखंड पर आज 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से होगा स्पीड ट्रायल

By Daily PinchNovember 2, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

भोपाल में 3.45 करोड़ की मेथामफेटामाइन जब्त, 18 दिन में पकड़ी गई ड्रग्स की तीसरी बड़ी खेप

By Daily PinchNovember 2, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

महादेव सट्टा ऐप केस: मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया, आज CBI कोर्ट में पेशी

By Daily PinchNovember 2, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, अमलीडीह चौक से द्रोणाचार्य स्कूल तक बनेगा ओवरब्रिज

By Daily PinchNovember 2, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना: टीही-धार रेलखंड पर आज 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से होगा स्पीड ट्रायल

November 2, 2026

भोपाल में 3.45 करोड़ की मेथामफेटामाइन जब्त, 18 दिन में पकड़ी गई ड्रग्स की तीसरी बड़ी खेप

November 2, 2026

महादेव सट्टा ऐप केस: मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया, आज CBI कोर्ट में पेशी

November 2, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.